राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Gujarat : सूरत में  छह मंजिला इमारत गिरने से 7 लोगों की मौत मलबे में दबे कई लोग, बचाव कार्य जारी

by | Jul 7, 2024 | ख़बर, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

गुजरात के सूरत शहर के पाल इलाके में शनिवार 6 जुलाई दोपहर छह मंजिला आवासीय इमारत ढह गई। यह हादसे में अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है। सूरत के पुलिस आयुक्त अनुपम सिंह गहलोत ने बताया कि इमारत ढहने के तुरंत बाद एक महिला को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि पूरी रात चले बचाव अभियान में सात लोगों के शव निकाले गए हैं। घटना दोपहर में करीब दो बजकर 45 मिनट पर हुई थी।

ये भी देखें : Sengol In Parliament : सेंगोल हटाने की मांग पर बवाल… सपा सांसद ने हटाने की कर दी मांग | News |

गहलोत ने बताया कि जब ये हादसा हुआ तो उस समय इमारत में रहने वाले कई लोग काम पर गए थे और कई लोग रात की शिफ्ट के बाद इमारत में सो रहे थे, जो फंस गए। उन्होंने बताया कि 12 घंटे से ज्यादा समय से बचाव अभियान जारी है। हम अभी भी मलबा हटाने का काम कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है उनका कहना है कि मलबे के नीचे अभी भी कुछ लोग दबे हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें : Aaj Ka Panchang 7 July : जानिए पंचांग के अनुसार आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

उन्होंने कहा कि इमारत का निर्माण 2016-17 में हुआ था। यहां करीब पांच फ्लैटों में लोग रहते थे। इनमें से ज्यादातर इसी क्षेत्र के कारखानों में काम करने वाले लोग थे। जब बचाव कार्य शुरू हुआ तो हमें फंसे हुए लोगों की चीखें सुनाई दीं। हमने मलबे से एक महिला को निकाला और उसे अस्पताल पहुंचाया। एक व्यक्ति को बाद में शव बरामद किया गया। इसके बाद पूरी रात में छह और शव निकाले गए।

इस हादसे में स्थानीय लोगों ने बताया कि इमारत काफी जर्जर हो गई थी और प्रशासन ने इसे खाली करने के लिए नोटिस भी दे दिया था, लेकिन फिर भी लोग इसमें रह रहे थे। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने कुछ घायलों को अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल पुलिस और बाकी टीमें बचाव अभियान चला रही है।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर