खबर

Aligarh News : रोडवेज और प्राइवेट बस में अचानक हुई 2 यात्रियों की मौत, जानिए क्या है मामला

by | Jun 20, 2024 | अलीगढ़, ख़बर, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से एक दर्दनाक घटना समाने आई है। आपको बता दें कि ये दो अलग-अलग क्षेत्रों की बताई जा रही है। बता दें कि अलीगढ़ में एक टप्पल क्षेत्र की घटना है और दुसरी गभाना क्षेत्र की घटना बताई जा रही है। सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार दो यात्रियों की संदिग्ध मौत हो गई है।

ये भी देखें : PM Modi Viral Video: पीएम मोदी के हाथों में अचानक क्या ‘खोजने’ लगे सीएम नितीश कुमार | Nitish Kumar|

मृतक यात्रियों रोडवेज और प्राइवेट दो बसों में अलग-अलग सफर कर रहे थे। भीषण गर्मी होने के वजह से अचानक उनकी तबियत बिगड़ने लगी। जिसके बाद दोनों यात्रियों की चलती बस में मौत हो गई।

ये भी पढ़ें : UP Weather Update : मौसम ने ली करवट, IMD रिपोर्ट के अनुसार कुछ घंटों में होगी झमझमाती बारिश

अचानक बस में सफर कर रहे बाकि यात्री घबरा गए, बता दें कि चलती बस में मौत होने के कारण दोनों बसों के यात्रियों को अस्पताल ले जाने से पहले ही मौत हो गई।

आशंका जताया जा रहा है कि मृतकों की मौत हीट वेब के वजह से हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही दोनों मृतकों के मौत का कारण स्पष्ट हो सकता है।

भीषण गर्मी की वजह से बहुत मौते हो रही है। घर से बाहर जाने से पहले गर्मी को ध्यान में रखें।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर