Delhi Election : दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में मतदान की तारीख़ नजदीक आ गई है। 5 फरवरी को दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे और अब सभी प्रमुख पार्टियां सरकार बनाने का दावा कर रही हैं। इस चुनावी माहौल में हर पार्टी के नेता और उनके समर्थक एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, जो आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक भी इस बार 55 सीटें जीतने का दावा किया है। उन्होंने ट्विटर पर अपने अनुमान का खुलासा करते हुए लिखा, मेरे अनुसार आम आदमी पार्टी को 55 सीटें मिल सकती हैं, लेकिन अगर महिलाएं पूरी तरह से सक्रिय हो जाएं, वोट डालने जाएं और अपने घर के पुरुषों को भी आम आदमी पार्टी को वोट देने के लिए समझाएं, तो ये संख्या 60 से भी ज्यादा हो सकती है।
भाजपा ने केजरीवाल पर किया पलटवार
अरविंद केजरीवाल के इस बयान पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद और फिल्म अभिनेता रवि किशन ने पलटवार किया है। रवि किशन ने AAP के संयोजक पर निशाना साधते हुए कहा कि केजरीवाल को हर जगह से भगाया जा रहा है, उनके सभी नेता भाजपा में शामिल हो रहे हैं। उन्हें यह समझ में आ गया है कि इस बार वे बुरी तरह से हारने वाले हैं। अब वे EVM (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) को दोषी ठहराएंगे।
रवि किशन ने आगे कहा, कल मतदान के दिन तक यह सब नाटक चलता रहेगा। दिल्ली की जनता से मेरा निवेदन है कि वे भाजपा को वोट दें और ऐसी हार दें कि कोई और पार्टी भविष्य में इस तरह का काम न करें। रवि किशन ने केजरीवाल के शासन पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि पिछले 10 सालों से दिल्ली में “राजधानी के नाम पर मजाक किया जा रहा है” और दिल्लीवासियों को “नरकीय जीवन” जीने पर मजबूर किया जा रहा है।
चुनाव प्रचार के बीच बढ़ते आरोप-प्रत्यारोप
इस बीच, अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए एक वीडियो संदेश भी जारी किया था। उन्होंने भाजपा पर दिल्ली के विकास में बाधा डालने का आरोप लगाया और दावा किया कि दिल्लीवासियों को उनके कामों का सच्चा लाभ नहीं मिल पा रहा है।
वहीं, भाजपा का कहना है कि AAP ने दिल्ली में अपने वादों को पूरा नहीं किया और उनके कार्यकाल में दिल्ली की बुनियादी सुविधाओं में कोई सुधार नहीं हुआ है। भाजपा की ओर से यह भी आरोप लगाया जा रहा है कि अरविंद केजरीवाल ने केवल अपनी पार्टी के प्रचार पर ध्यान दिया है, जबकि दिल्ली के विकास पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया गया।
दिल्ली की जनता के लिए महत्वपूर्ण चुनाव
5 फरवरी (Delhi Election) को होने वाला मतदान दिल्ली की राजनीतिक दिशा को तय करेगा। दोनों प्रमुख पार्टियां आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी अपनी-अपनी स्थिति मजबूत करने की कोशिश कर रही हैं। वहीं, कांग्रेस और अन्य क्षेत्रीय दल भी अपनी ताकत झोंक रहे हैं।
ये भी पढ़ें : Mahakumbh 2025 : भूटान के नरेश संगम में करेंगे स्नान, सीएम योगी भी होंगे मौजूद
ये भी देखें : Yamuna सफाई पर घिरे Arvind Kejriwal; Swati Maliwal ने किया घर के बाहर प्रदर्शन