Lucknow News : राम मंदिर के प्रमुख पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास का निधन हो गया है। वे 85 वर्ष के थे और उनका निधन लखनऊ स्थित पीजीआई (PGI) में हुआ। 3 फरवरी को ब्रेन हेमरेज के कारण उनकी स्थिति गंभीर हो गई थी, जिसके बाद उन्हें लखनऊ पीजीआई के न्यूरोलॉजी वार्ड में भर्ती कराया गया था। इलाज के बावजूद उनकी तबियत में कोई सुधार नहीं आया और आज, 12 फरवरी को, उन्होंने सुबह लगभग 8 बजे अंतिम सांस ली।
आचार्य सत्येंद्र दास के शिष्य प्रदीप दास ने इस दुखद समाचार की पुष्टि करते हुए कहा कि उनका निधन लंबी बीमारी के बाद हुआ है। उनका पार्थिव शरीर पीजीआई से अयोध्या लाया जा रहा है, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके शिष्य उनके शरीर को लेकर अयोध्या के लिए रवाना हो चुके हैं। अंतिम संस्कार 13 फरवरी को अयोध्या में सरयू नदी के किनारे किया जाएगा।
ये भी देखेंं : Manipur CM के इस्तीफे पर Jairam Ramesh ने Amit Shah पर साधा निशाना
आचार्य सत्येंद्र दास राम मंदिर (Lucknow News) के निर्माण के लिए समर्पित थे और अयोध्या के रामजन्मभूमि मंदिर की पूजा और धार्मिक कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे थे। उनका निधन राम मंदिर आंदोलन से जुड़े सभी लोगों के लिए एक बड़ी क्षति है। उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा।