राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

सपा प्रमुख ने BJP में हो रही खटपट को लेकर कही ये बड़ी बात, भाजपा अंदरूनी झगड़ों के दलदल में …

by | Jul 17, 2024 | अपना यूपी, आपका जिला, ख़बर, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

उत्तर प्रदेश में बीजेपी के भीतर मचे घमासान के बाद से सूबे का सियासी माहौल गर्म है। यूपी के सियासी गलियारों में ऐसी चर्चा है कि यहां सीएम योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बीच सब सही नहीं चल रहा है और दूसरी तरफ सूबे में अफसरशाही इतनी हावी है जिससे भाजपा कार्यकर्ताओं को उचित सम्मान नहीं मिल पा रहा है। अब इसी सब को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है।

ये भी देखें : UP News : डिजिटल अटेंडेंस को लेकर बड़ा फैसला | Breaking News | Latest Update | Viral News |

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया X  पर कहा, “भाजपा की कुर्सी की लड़ाई की गर्मी में, उप्र में शासन-प्रशासन ठंडे बस्ते में चला गया है। तोड़फोड़ की राजनीति का जो काम बीजेपी दूसरे दलों में करती थी, अब वही काम वो अपने दल के अंदर कर रही है, इसीलिए भाजपा अंदरूनी झगड़ों के दलदल में धंसती जा रही है। भाजपा में जनता के बारे में सोचनेवाला कोई नहीं है।

ये भी पढ़ें : Bigg Boss OTT 3 :अरमान मलिक ने विशाल पांडे से मांगी माफी, पायल मलिक ने पति के प्रयासों की सराहना

कांग्रेस सांसद किशोरी लाल शर्मा ने कहा

अमेठी से कांग्रेस सांसद किशोरी लाल शर्मा ने कहा, “भाजपा के अंदर तनाव तो है। इसमें कोई नई बात नहीं है। यूपी का हर आदमी इसको महूसस कर रहा है। ये सही बात है कि संगठन सरकार से बड़ा होता है। जो सरकार के मुखिया हैं उनको भी संगठन की सुननी चाहिए। ये हर पार्टी के लिए है। संगठन को सर्वोच्च रखना चाहिए। बीजेपी की कार्यकारिणी की बैठक में कितने स्वर आए तो ये तो सारी जनता को पता है कि क्या चल रहा है उत्तर प्रदेश में। हम इन चीजों की जनता के बीच में लेकर जाएंगे…जनता के मेन मुद्दों को अड्रेस नहीं किया जा रहा है। ये लोग सिर फुटौव्वल में लगे हुए हैं।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर