खबर

Ayodhya : भव्य दीपोत्सव की तैयारी, 2 किलोमीटर तक फैलेगी दीपों की रोशनी, ऐसे भेजें आप भी ऑनलाइन चढ़ावा

by | Oct 18, 2024 | अन्य, अपना यूपी, अयोध्या, आपका जिला, ख़बर, टॉपिक, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

Ayodhya : दीपोत्सव के लिए अयोध्या को सजाने का कार्य तेजी से चल रहा है। दो किलोमीटर तक दीपोत्सव की रोशनी फैलेगी, जिसमें रामपथ से लेकर धर्मपथ तक भव्य लाइटिंग की जा रही है। रामायण युग का अहसास कराने वाले गेट भी बनाए जा रहे हैं, और राम की पैड़ी पर लक्ष्मण व सीता द्वार का निर्माण अंतिम चरण में है। 25 अक्टूबर तक सजावट का काम पूरा कर लिया जाएगा।

अयोध्या में श्रीराम के स्वागत के लिए पहले की तरह भव्य सजावट की जा रही है। दीपोत्सव में श्रद्धालुओं को रामायण युग का अनुभव होगा। इसके लिए लखनऊ की ताज रेडियो एंड इलेक्ट्रिक कंपनी को लाइटिंग की जिम्मेदारी दी गई है। राम कथा पार्क के पास लाइटों को तैयार करने का काम चल रहा है।

रामपथ और धर्मपथ पर लगभग दो किलोमीटर में भव्य लाइटिंग की व्यवस्था की जा रही है, जिसमें डेकोरेटिव वॉल, इलेक्ट्रिक गेट, और आर्टिफिशियल लाइटों से पिलर तैयार किए जा रहे हैं। रामकथा आधारित करीब 30 प्रवेश तोरण द्वार भी बनाए जाएंगे, जो रामकथा के दृश्य दिखाएंगे। सरयू के घाटों पर भी भव्य तोरण द्वार बनाए जाएंगे, और पुरानी पुल पर आतिशबाजी का आयोजन होगा।

ये भी पढ़ें : Haryana News : नायब सिंह सैनी आज दूसरी बार मुख्यमंत्री पद का लेंगे शपथ, पीएम मोदी भी होंगे शामिल

ये भी देखें : Priyanka Gandhi का Wayanad से चुनाव लड़ने पर Brij Bhushan ने दिया बड़ा बयान

दीपोत्सव में विभिन्न प्रकार की झांकियों का आयोजन किया जाएगा। सूचना और पर्यटन विभाग ने झांकियों को तैयार करने की प्रक्रिया पूरी कर ली है। 30 अक्टूबर को साकेत महाविद्यालय में रामायण कालीन प्रसंगों की 18 झांकियां बनाई जा रही हैं। इनमें सामाजिक संदेश देने वाली झांकियां भी होंगी।

इस वर्ष दीपोत्सव में छह देशों की रामलीला का आयोजन भी किया जाएगा। साकेत महाविद्यालय में झांकियों पर कलाकार प्रस्तुतियां देंगे, जिसमें लगभग 600 कलाकार अपनी-अपनी लोक संस्कृतियों की प्रस्तुतियां देंगे। अयोध्या में विभिन्न स्थानों पर सांस्कृतिक मंच भी सजेंगे।

राम की पैड़ी को सजाने का काम अंतिम चरण में है, जहां 15 हजार दर्शकों की क्षमता वाली दर्शक दीर्घा बनकर तैयार हो चुकी है। मुख्य आकर्षण श्रीराम, सीता, और लक्ष्मण द्वार होगा, जिसकी दीवारों पर रामकथा दर्शाई गई है। दर्शक दीर्घा में सीढ़ियों का निर्माण भी पूरा हो चुका है।

दीपोत्सव-2024 के अवसर पर “एक दीया प्रभु श्री राम के नाम” कार्यक्रम की शुरुआत की जा रही है। 30 अक्टूबर को दीपोत्सव का आयोजन होगा, जिसमें देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु शामिल होंगे। जो श्रद्धालु उपस्थित नहीं हो पाते, वे ऑनलाइन दीपों का दान कर सकते हैं। अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अश्वनी कुमार पांडेय ने बताया कि श्रद्धालु ऑनलाइन दान कर सकते हैं, और उन्हें प्रसाद भेजा जाएगा। इच्छुक श्रद्धालु दिव्य अयोध्या डॉट कॉम लिंक पर जाकर दान कर सकते हैं।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर