खबर

Kasganj : आरएलडी की जिलाध्यक्ष पर देह व्यापार का धंधा चलाने का लगा आरोप, छापेमारी करने पर पुलिस भी रह गई दंग

by | Dec 22, 2023 | अपना यूपी, अलीगढ़, आपका जिला, क्राइम, ख़बर, गोरखपुर, टॉपिक, ट्रेंडिंग, देश, फिरोजाबाद, बड़ी खबर, बाराबंकी, बिजनौर, मथुरा, मुख्य खबरें, मुजफ्फरनगर, राजनीति, रामपुर

Kasganj : उत्तर प्रदेश के कासगंज से एक बड़ी खबर सामने आई है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर एक महिला नेता के घर पर छापेमारी की तो जो हुआ उसे जानकर पुलिस भी हैरान रह गई। पता चला कि घर से देह व्यापार का धंधा संचालित हो रहा था। हैरान करने वाला पहलू यह है कि देह व्यापार का यह धंधा राजनीतिक क्षेत्र में चलाया जा रहा था। गौरतलब है कि यह अवैध कारोबार राष्ट्रीय लोकदल के जिला अध्यक्ष के आवास पर चल रहा था और इसमें रालोद की जिला अध्यक्ष भी शामिल थी। पुलिस ने मौके से 4 महिलाओं और 2 पुरुषों को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने राष्ट्रीय लोक दल की जिला अध्यक्ष से सख्ती से पूछताछ की।

जिलाध्यक्ष ने देह व्यापार में शामिल होने की बात स्वीकारी

जिसके बाद उन्होंने भी देह व्यापार के धंधे में शामिल होने की बात स्वीकार कर ली। राष्ट्रीय लोकदल के जिला अध्यक्ष के देह व्यापार में शामिल होने की खबर सामने आते ही इलाके में हड़कंप मच गया। यह छापेमारी राष्ट्रीय लोकदल के जिला अध्यक्ष के आवास पर की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम सर्विलांस सेल प्रभारी प्रवेश राणा को मुखबिर से सूचना मिली कि क्षेत्र के गांव अहरौली में राष्ट्रीय लोकदल की जिला अध्यक्ष अपने घर में देह व्यापार का धंधा चला रही है। जैसे ही पुलिस को यह सूचना मिली तो अलर्ट जारी कर दिया गया। इसकी सूचना उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदार को भी दी गई। मामला रालोद के जिलाध्यक्ष से जुड़ा था।

ये भी पढ़ें : नए Covid-19 वेरिएंट से हडकंप, यूपी में कोरोना मरीजों का कहां हो रहा है इलाज और क्या है हाल, स्वास्थ्य मंत्री ने बताया

2 पुरुष और 4 महिलाओं को किया अरेस्ट

ऐसे में पुलिस ने पूरी सतर्कता से काम लिया। नायब तहसीलदार अरविंद गौतम और कासगंज कोतवाली पुलिस की टीम के साथ प्रभारी निरीक्षक ने बताए गए स्थान पर छापा मारा। इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस को अहम सफलता हासिल हुई। रालोद के जिला अध्यक्ष के आवास पर एक कमरे में एक वयस्क पुरुष और महिला आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए। पुलिस ने तुरंत दोनों को हिरासत में ले लिया। इस दौरान पुलिस ने घर के अन्य कमरों का भी निरीक्षण किया। दूसरे कमरे में पुलिस को एक अन्य पुरुष और एक महिला आपत्तिजनक स्थिति में मिले। इसके बाद पुलिस ने राष्ट्रीय लोकदल के जिला अध्यक्ष समेत 4 महिलाओं और 2 पुरुषों को हिरासत में ले लिया।

चलाती थीं देह व्यापार का धंधा

मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने रालोद के जिला अध्यक्ष से सख्ती से पूछताछ की। बताया जा रहा है कि पुलिस पूछताछ में रालोद की महिला नेता ने कबूल किया है कि वह अपने खर्चों के लिए महिलाओं को देह व्यापार के लिए बुलाती है और खुद भी इस देह व्यापार में शामिल है। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया है। पूरे मामले पर सिटी एसपी कासगंज अजीत चौहान ने खुलासा करते हुए बताया कि देह व्यापार के मामले में चार महिलाओं और दो पुरुषों को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के बाद इन सभी को कोर्ट में पेश किया गया है। उनके कब्जे से पैसे भी बरामद किये गये हैं। बता दें कि अभी तक इस मामले पर राष्ट्रीय लोकदल की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

ये भी देखें : Jagdeep Dhankar Mimicry : उपराष्ट्रपति के अपमान पर बागपत की जनता का आक्रोश ! Uttar Pradesh News |

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर