खबर

Lok Sabha : यूपी में बन गई इंडिया गठबंधन की बात, 17 सीटों पर लड़ेगी कांग्रेस और 63 पर बाकी

by | Feb 21, 2024 | अपना यूपी, आपका जिला, ख़बर, टॉपिक, ट्रेंडिंग, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति, लखनऊ, वाराणसी

Lok Sabha : उत्तर प्रदेश में लोकसभा (Lok Sabha) चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन का ऐलान हो गया है। कांग्रेस 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी जबकि शेष 63 सीटें सहयोगी दलों को आवंटित की जाएंगी। लखनऊ में आयोजित संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस के उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा कि हम लोकतंत्र को बचाने के लिए मिलकर लड़ेंगे। कांग्रेस पूरे देश को एकजुट करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इस मौके पर उन्होंने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी का खास जिक्र किया और कहा कि हम उनका आभार व्यक्त करते हैं क्योंकि उन्हीं के प्रयासों से यह गठबंधन अंजाम तक पहुंचा है।

ये भी देखें : General Election 2024 : मायावती ने कर दिया बड़ा एलान, 22 फीसदी वोटर सिर्फ BSP को देंगे वोट ?

एक सवाल के जवाब में उन्होंने खुलासा किया कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव अपनी सुविधा के मुताबिक भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगे। इस मौके पर सपा नेता और राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा कि हम भारत को बचाने और बीजेपी को हटाने के लिए एक साथ आए हैं। आज किसान परेशान हैं युवा परेशान हैं लोकतंत्र ख़तरे में है। ऐसे में हम बीजेपी को हटाने के संकल्प के साथ एक साथ आये हैं। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन बीजेपी को सत्ता से हटाने में सक्षम है। भाजपा ने अपने किये गये वादों के विपरीत कार्य किया है। हमें विश्वास है कि यह गठबंधन देश भर में फैले अन्याय को खत्म करने में सफल होगा।

ये भी पढ़ें : Auraiya : बुजुर्ग की दरिंदगी से शर्मसार हुई इंसानियत, छात्रा के साथ किया दुष्कर्म, जानिए पूरा मामला

इस मौके पर सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि गठबंधन में तय हुआ है कि कांग्रेस उत्तर प्रदेश में 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इस बीच 63 सीटों पर सपा के उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरेंगे। कांग्रेस ने मध्य प्रदेश की खजुराहो सीट सपा को दे दी है। रायबरेली, अमेठी, कानपुर नगर, फतेहपुर सीकरी, बांसगांव, सहारनपुर, प्रयागराज, महाराजगंज, वाराणसी, अमरोहा, झांसी, बुलंदशहर, गाजियाबाद, मथुरा, सीतापुर, बाराबंकी और देवरिया सीट पर कांग्रेस लड़ेगी। संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, कांग्रेस के उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे, सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी और सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल मौजूद थे।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर