राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

एलजेपी की संसदीय दल की बैठक, चिराग पासवान को चुना गया संसदीय दल का नेता

by | Jun 7, 2024 | देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) के प्रमुख व हाजीपुर लोकसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित सांसद चिराग पासवान को उनकी पार्टी ने संसदीय दल का नेता चुन लिया है। 7 मई शुक्रवार सुबह दिल्ली में लोक जनशक्ति पार्टी की संसदीय दल की बैठक पूरी हो चुकी है। इसके बाद सर्वसम्मति से चिराग पासवान को संसदीय दल का नेता चुन लिया गया। यह जानकारी एलजेपी के राष्ट्रीय प्रधान सचिव अब्दुल खालिक ने लेटर जारी कर दी है। इस बैठक में चिराग पासवान, शांभवी चौधरी, वीणा देवी, राजेश वर्मा और अरुण भारती उपस्थित थे। चिराग पासवान को एलजेपी के सांसदों ने सदन के नेता के तौर पर नियुक्त किया है। एलजेपी नेता शांभवी चौधरी ने कहा कि हमने पूरी सहमति से साथ चिराग पासवान को नेता चुना है। अब NDA की बैठक के लिए हम जा रहे हैं।

ये भी देखें : BJP Declined seats in UP : UP ने रोका मोदी का रास्ता, बहुमत को तरसी भाजपा | BJP | Election Result |

दिल्ली में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की बैठक में शामिल होने के बाद चिराग पासवान ने कहा था कि नरेंद्र मोदी देश के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वजह से ही NDA को प्रचंड बहुमत मिली है। एनडीए के घटक दलों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को स्वीकारा है। आगे उन्होनें कहा कि किसी को कोई ऑफर नहीं मिल रहा है। NDA एकजुट है। अब वे दिन दूर नहीं जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में NDA का हर एक घटक दल मजबूती से सरकार बनाएगा और शपथ लेने की तैयारी है।

ये भी पढ़ें : UP Lok Sabha Election : इन सब नेताओं का नहीं चल पाया जादू, यूपी में भाजपा की नैया पार नहीं लगा पाए बाहुबली नेता

लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हनुमान चिराग और उनकी पार्टी पर सबकी निगाहें टिकी थीं। चिराग पासवान और उनकी पार्टी ने फिर से सबको चुनाव परिणाम आया तो  चौंका दिया। इस बार एलजेपी हाजीपुर, समस्तीपुर, वैशाली, जमुई और खगड़िया लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ रही थी। पांचों सीटों पर इनके उम्मीदवार भारी मतों से जीत हासिल की। चिराग ने सौ प्रतिशत स्ट्राइक रेट लाकर सबको चौंका दिया। बताया जा रहा है कि नरेंद्र मोदी के करीबी चिराग को केंद्रीय मंत्रिमंडल में बड़ी जिम्मेवारी मिल सकती है।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर