राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Modi Oath Taking ceremony : शपथ ग्रहण समारोह के दौरान राष्ट्रपति भवन में घुसा संदिग्ध जानवर, यहां देखें वीडियो

by | Jun 10, 2024 | देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति, वीडियो

Modi Oath Taking ceremony : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके मंत्रिमंडल ने 9 तारीख की शाम राष्ट्रपति भवन में एक भव्य समारोह में नए सरकार की शपथ ली। इस शपथ ग्रहण समारोह में देश-विदेश के कई मशहूर हस्तियां शामिल हुईं, जिनमें राजनीतिक, फिल्म और कला जगत के लोग भी शामिल थे। समारोह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसने इंटरनेट पर बहस छेड़ दी है।

ये भी देखें : Ind vs Pak Fans News : भारत से हार के बाद पाकिस्तानी फैन ने कह दी ऐसी बात | Cricket Match | Emotion

ये भी पढ़ें : मोदी सरकार का तीसरा कार्यकाल शुरू, नतीजों के बाद CM योगी ने नितिन गडकरी और अमित शाह से की मुलाकात

दरअसल, सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों पर कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो में शपथ ग्रहण समारोह के दौरान कैमरे में एक संदिग्ध जानवर कैद हो गया है। इस जानवर को लेकर इंटरनेट पर बहस चल रही है। कुछ लोग इसे तेंदुआ मान रहे हैं, तो कुछ इसे जंगली बिल्ली या बॉबकैट समझ रहे हैं। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह जानवर वास्तव में कौन सा है। 

वीडियो में देखा जा सकता है कि शपथ के दौरान एक तरफ राष्ट्रपति महोदया बैठी हैं और दूसरी तरफ मध्य प्रदेश से सांसद दुर्गा दास शपथ के बाद पेपर पर हस्ताक्षर कर रहे हैं। इसी बीच एक संदिग्ध जानवर वहां से गुजरता हुआ नजर आता है। यह जानवर एक साइड से दूसरी साइड जा रहा था और तभी कैमरे में कैद हो गया। इसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर