अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी से पहले मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने गरीब कन्याओं का सामूहिक विवाह कराया। विवाह में अंबानी परिवार (Ambani family) ने इन लोगों को खूब गिफ्ट भी दिए।
12 जुलाई को मंगेतर राधिका मर्चेंट के साथ फेरे
मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी 12 जुलाई को मंगेतर राधिका मर्चेंट के साथ फेरे लेने के वाले हैं। इससे पहले अंबानी परिवार ने 50 गरीब बेटियों की शादी करावाई है।
अंबानी परिवार (Ambani family) की दरियादिली से तो पूरी दुनिया वाकिफ हैं। अपना हर काम शुरू करने से पहले मुकेश अंबानी और नीता अंबानी लोगों की मदद करने से पीछे नहीं हटते हैं। हर कोई उनके इस अंदाज की तारीफ करता है। पूरे अंबानी परिवार के लोगों में भरपूर सादगी देखी जाती है।

50 गरीब कन्याओं की करवाई शादी
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट ने पिछले साल सगाई की थी। अब अनंत-राधिका 12 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का वेडिंग कार्ड भक्ति और ट्रेडिशन से भरपूर था। बेटे की शादी की रस्में शुरू होने से पहले अंबानी परिवार ने 50 गरीब कन्याओं की शादी करवाई है।
इस सामूहिक विवाह का आयोजन रिलायंस कॉरपोरेट पार्क हुआ था। इस सामूहिक विवाह आयोजन में वर-वधू की तरफ से करीब 800 लोग शामिल हुए थे। इस मौके पर नीता अंबानी और मुकेश अंबानी अपने पूरे परिवार के साथ शामिल हुए।

1 लाख 1 हजार का चेक और सोने-चांदी के कई आभूषण भेंट किए
50 गरीब बेटियों का विवाह कराने पर अंबानी परिवार ने इन कन्याओं की झोली भर दी। बता दें कि हर एक जोड़े को अंबानी परिवार की तरफ से ढेर सारे गिफ्ट दिए गए। इसमें शादी की अंगूठी, नाक की लोंग और मंगलसूत्र के अलावा 1 लाख 1 हजार का चेक और सोने-चांदी के कई आभूषण भेंट किए है।

इसके अलावा अंबानी परिवार (Ambani family) ने हर एक जोड़े को एक साल तक का किराने और घर का सामान भी गिफ्ट में दिया है। इसमें 36 तरह की चीजें है। जैसे कि गैस स्टोव, गद्दे, तकिए, बर्तन, मिक्सर और भी घर में इस्तेमाल किए जाने वाली काफी सारी चीजें दी हैं

जामनगर में 50 हजार से ज्यादा लोगों को खाना खिलाया
सामूहिक विवाह में वर-वधू के अलावा वहां मौजूद लोगों के लिए अंबानी परिवार ने भव्य भोज का भी आयोजन किया हुआ था। बता दें कि इससे पहले भी अंबानी परिवार ने जामनगर में 50 हजार से ज्यादा लोगों को खाना खिलाया था



