23 जून को सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल शादी के बंधन में बन्ध चुके हैं। सात साल के रिलेशनशिप के बाद इस कपल ने अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने का फैसला लिया था। 23 जून को कपल ने दोपरह को रजिस्टर्ड मैरिज की थी। जिसमें उनकी फैमिली और खास दोस्त शामिल हुए थे। सोनाक्षी और जहीर की शादी की तस्वीरें और वीडियो खूब सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। सोनाक्षी और जहीर की शादी के बीच उनकी एक फोटो वायरल हो रही है। ये फोटो उनकी सगाई की कही जा रही है। फैंस ने ये फोटो सोनाक्षी के इंस्टाग्राम से ही खोज निकाली है।
ये भी पढ़ें : Ayodhya News : राम नगरी में बारिश के बाद बदली दशा, तस्वीरें देख रह जाएंगे दंग
रिंग फ्लॉन्ट करती नजर आ रही सोनाक्षी सिन्हा
सोनाक्षी ने हाल ही में अपने वेडिंग रिसेप्शन की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की थी जिसमें वो अपनी इंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। ऐसे ही रिंग फ्लॉन्ट करते हुए सोनाक्षी ने दो साल पहले अपनी फोटो शेयर की थी। जिसके बाद से यूजर्स को लग रहा है कि ये उनकी सगाई की ही फोटो है।
सोनाक्षी ने फोटो शेयर करते हुए लिखा था- ‘मेरे लिए…
सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी एक फोटो मई 2022 में शेयर की थी जिसमें वो डायमंड रिंग फ्लॉन्ट करती नजर आ रही थीं। फोटो में सोनाक्षी किसी का हाथ पकड़कर खड़ी हैं और स्माइल करती नजर आ रही हैं। हालांकि फोटो में वो किसके कंधे पर सिर रखकर पोज दे रही हैं ये नहीं पता चल रहा है। सोनाक्षी ने फोटो शेयर करते हुए लिखा था- ‘मेरे लिए बहुत बड़ा दिन!!! मेरा सबसे बड़ा सपना सच होने जा रहा है… और मैं इसे आपके साथ शेयर करने के लिए इंतजार नहीं कर सकती।


