खबर

Lok Sabha Election 2024: बसपा में आज का दिन होगा गेम चेंजर, मायावती कर सकती हैं ये बड़ा ऐलान…

by | Oct 1, 2023 | अपना यूपी, बड़ी खबर, राजनीति

इस समय पूरे देश में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी घमासान छिड़ा हुआ है, सभी सियासत के सूरमा अपने-अपने हथियारों को रणनीति की धार देने में जुटे जुटे हैं, चुनावी रणक्षेत्र 2024 की रणभेरी बज चुकी हैं, इस रणक्षेत्र में सबसे अहम पड़ाव है उत्तर प्रदेश, कहा जाता है कि लोकसभा चुनाव में जो यूपी जीत लेता है वो ही दिल्ली की गद्दी पर काबिज होता है.. इसी के चलते उत्तर प्रदेश महत्वपूर्ण राज्य है.. लेकिन यहाँ जितनी महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पार्टियाँ हैं, उससे कहीं ज्यादा महत्व क्षेत्रीय दलों का हैं.. इसमें भी सपा और बसपा का जलजला है..

ऐसे में बसपा सुप्रीमो मायावती भी चुनाव से पहले बड़ी तैयारियों में जुटी हुई हैं..आगामी लोकसभा चुनाव अकेले लड़ने की घाेषणा कर चुकी मायावती आज जमीनी तैयारियों की समीक्षा करेंगी। बता दें, महिला आरक्षण बिल के बाद अब बसपा सुप्रीमो मायावती द्वारा पार्टी पदाधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव करने की आशंका जताई जा रही है। इंडिया गठबंधन और एनडीए से उन्होंने पहले हीं अलग रहने की बात कही है।

एनडीए और इंडिया गठबंधन से दूर अकेले ही लोकसभा चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुकी बसपा प्रमुख मायावती ने रविवार को उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पदाधिकारियों की विशेष बैठक बुलाई है। दोनों राज्यों के वरिष्ठ पदाधिकारी से लेकर जिलाध्यक्षों की बुलाई गई है, बता दें, बैठक में चुनाव के मद्देनज़र मायावती बूथ स्तर तक संगठन की जमीनी तैयारियों की समीक्षा करेंगी।

OBC और SC-ST की जिम्मेदारी बढ़ने की है उम्मीद

जानकारी के अनुसार, मायावती की समीक्षा के बाद खराब प्रदर्शन वाले क्षेत्रों के पदाधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव करने की आशंका जताई जा रही है। समय से पूर्व लोकसभा के मद्देनज़र मायावती ने पिछली बैठक में बूथ स्तर तक मजबूत संगठन खड़ा करने के साथ कैडर कैंप लगाए जाने के निर्देश दिए थे। पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में 11 बजे से होने वाली बैठक में मायावती तैयारियों की समीक्षा करने के साथ-साथ बदलती राजनीतिक परिस्थितयों को देखते हुए, पदाधिकारियों को अहम दिशा-निर्देश भी देंगी। मिली जानकारी के अनुसार, महिला आरक्षण का जिक्र करते हुए मायावती OBC और SC-ST की हिस्सेदारी बढ़ाने के संबंध में पार्टी द्वारा केंद्र सरकार से की गई मांग को, प्रदेशवासियों तक पहुंचाने के निर्देश दे सकती हैं। बता दें कि, बसपा प्रमुख 50 प्रतिशत महिलाओं को आरक्षण देने की पक्षधर रही है।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर