खबर

Lucknow News: धमाके से फटा ऑक्सीजन सिलेंडर, सप्लाई करने वाले कर्मचारियों के उड़े चिथड़े

by | Sep 14, 2023 | अपना यूपी, क्राइम

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में बालागंज चौहारे के पास जेपीएस अस्पताल के बाहर अचानक ऑक्सीजन सिलेंडर गिरने से तेज धमाके के साथ फट गया। सिलेंडर की सप्लाई करने वाले दो कर्मचारी इसकी चपेट में आ गए। दोनों के हाथ और पैर के चिथडें उड़ गए। सिलेंडर के तेज धमाके से आसपास अफरातफरी का माहौल बन गया है। बता दें कि सिलेंडर फटकर पास से गुजर रही एक कार पर जा गिरा। जिसके बाद वहां जाम की स्थिती भी बन गई थी। पुलिस ने दोनों घायलों को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है।

फरीदीपुर निवासी संजय का ऑक्सीजन का प्लांट है। जेपीएस अस्पताल नमें सिलेंडर की सप्लाई करने के लिए उनके कर्मचारी शोभित और आरिफ डाला खड़ा करने के बाद जैसे ही दोनों ने पीछे जाकर सिलेंडर उठाने का प्रयास किया सिलेंडर में वैसे ही धमाका हो गया। जिससे आरिफ और शोभित उछल कर दूर जा गिरे। हाथ पैर और शरीर के कई हिस्सों के चिथड़े हो उड़े।

ये भी पढ़ें :- सपा के पूर्व मंत्री आजम खान के घर पर देर रात तक चलती रही आयकर विभाग की छापेमारी में अब तक छानबीन में क्या-क्या बरामद हुआ

आरिफ और शोभित खून से लथपथ सड़क पर पड़ा देक नको कोई हाथ भी नहीं  लगा रहा था। जानकारी मिलने पर 108 एंबुलेंस की टीम वहा पहुंची और पुलिस कर्मियों की मदद से दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। एडीसीपी पश्चिम चिरंजीव नाथ सिन्हा ने कहा कि घायलों का इलाज चल रहा है। बाकी जांच में देखा जाएगा कि हादसे की असली वहज क्या है। इधर जेपीएस अस्पाताल प्रसासन का कहना है कि उनकी तरफ से कोई भी ऑक्सीजन सिलेंडर का ऑर्डर नहीं दिया गया था।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर