राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Ayodhya : अयोध्या में तीर्थयात्रियों के आगमन की सुविधा के लिए, नागरिक उड्डयन मंत्रालय 1 फरवरी से 8 नए फ्लाइट रूट करेगा स्टार्ट

by | Jan 30, 2024 | अपना यूपी, अयोध्या, आपका जिला, ट्रेंडिंग, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

राम मंदिर के उद्घाटन के बाद देश-दुनिया से बड़ी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या आ रहे हैं। तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए अयोध्या तक हवाई कनेक्टिविटी बढ़ाने के प्रयास में नागरिक उड्डयन मंत्रालय एक बड़ा कदम उठा रहा है। अयोध्या में तीर्थयात्रियों के आगमन की सुविधा के लिए, नागरिक उड्डयन मंत्रालय 1 फरवरी, 2024 से 8 नए उड़ान मार्ग शुरू करेगा। ये नए उड़ान मार्ग अयोध्या को दिल्ली, चेन्नई, अहमदाबाद, जयपुर, पटना, दरभंगा, मुंबई और बेंगलुरु से जोड़ेंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया इन उड़ान सेवाओं का उद्घाटन करेंगे और स्पाइसजेट के विमान नए रूटों पर उड़ान भरेंगे. हाल के दिनों में, एयर इंडिया एक्सप्रेस ने अयोध्या से बेंगलुरु और कोलकाता के लिए नए मार्गों की घोषणा की, जिसका परिचालन 17 जनवरी से शुरू हो रहा है। एयरलाइन इन मार्गों पर सीधी उड़ानें संचालित कर रही है।’

अयोध्या को सबसे भव्य पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30 दिसंबर को अयोध्या में नवनिर्मित महर्षि वाल्मिकी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन किया था। भविष्य में इस धार्मिक शहर में तीर्थयात्रियों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए अयोध्या में हवाई अड्डे के निर्माण की योजना बनाई गई है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बार-बार कह चुके हैं कि अयोध्या को दुनिया के सबसे भव्य तीर्थ पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है। 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि 22 जनवरी को भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद अयोध्या को विश्व पर्यटन मानचित्र पर सबसे विकसित और भव्य पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर