राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Bijnor : प्रेमी से करवाई पति की हत्या, पति राह में बन रहा था अड़चन तो रास्ते से हटवाया

by | Feb 7, 2024 | अपना यूपी, आपका जिला, क्राइम, ख़बर, टॉपिक, ट्रेंडिंग, देश, बड़ी खबर, बिजनौर, मुख्य खबरें, राजनीति

Bijnor : उत्तर प्रदेश के बिजनौर (Bijnor) में एक महिला ने अपने प्रेमी से अपने पति की हत्या करवा दी। इसकी सूचना बुधवार को पुलिस को दी गयी। पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने बताया कि धामापुर थाना क्षेत्र के गांव हकीमपुर मेघा निवासी महेंद्र (45) 29 जनवरी को शहर गया था लेकिन घर नहीं लौटा। परिजनों ने पुलिस से शिकायत की तो कई टीमें गठित कर जांच शुरू की गई।

ये भी देखें : UP Budget Session : उत्तर प्रदेश विधानसभा में SP की दिखी सच्चाई, प्रभु राम से सपा को है….

जांच के दौरान पता चला कि महेंद्र की पत्नी कमलेश का किसी मनोज नाम के शख्स के साथ अफेयर था और जब पुलिस ने मनोज को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पता चला कि आरोपी ने अपने अफेयर का रास्ता साफ करने के लिए महिला के पति की हत्या कर दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस हत्याकांड में आरोपी ने अपने दोस्त विकास त्यागी की मदद ली थी।

दोनों ने मिलकर बगदाद अंसार रोड स्थित महाराणा प्रताप स्कूल में महेंद्र की हत्या कर दी और उसके कपड़े जलाकर शव को स्कूल के गटर में छिपा दिया। जादोन ने बताया कि मंगलवार शाम को पुलिस ने स्कूल के गटर से महेंद्र का शव बरामद किया और हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया। पुलिस अब पीड़ित की पत्नी कमलेश और तीसरे आरोपी विकास त्यागी की तलाश कर रही है।

ये भी पढ़ें : Lok Sabha Election 2024 : क्या जयंत चौधरी बदल रहे है अपना पाला ? सामने आया शिवपाल यादव का नया दावा

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर