राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Bareilly : बरेली में मौलाना तौकीर रजा ने की जेल भरो आंदोलन की घोषणा, अलर्ट हुई पुलिस

by | Feb 9, 2024 | अपना यूपी, आपका जिला, ख़बर, टॉपिक, ट्रेंडिंग, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, मुजफ्फरनगर, राजनीति, रामपुर

Bareilly : ज्ञानवापी और ईदगाह मुद्दे को लेकर मौलाना तौकीर रजा के नेतृत्व में चल रहे जेल भरो आंदोलन को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। सुरक्षा के लिए आरएएफ, पीएसी और अतिरिक्त पुलिस कर्मियों सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। पड़ोसी जिलों से भी फोर्स मांगी गई है। ज्ञानवापी को लेकर मौलाना तौकीर रजा ने जेल भरो आंदोलन का ऐलान किया है। इससे पहले गुरुवार को एसएसपी, एसपी सिटी और अन्य अधिकारियों के साथ पुलिस, पीएसी और आरएएफ ने फ्लैग मार्च किया और चेतावनी दी कि कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जेल भरो आंदोलन को लेकर ऑल इंडिया मुस्लिम काउंसिल (एआईएमसी) की ओर से जगह-जगह पर्चे बांटे गए हैं। इन पर्चों के जरिए मुसलमानों से शुक्रवार को इस्लामिया ग्राउंड में इकट्ठा होकर कलक्ट्रेट तक मार्च करने की अपील की गई है। इस मामले में एसपी घुले सुशील चंद्रभान का कहना है कि भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। पीएसी और आरएएफ के साथ पड़ोसी जिलों से फोर्स मांगी गई है। ड्रोन कैमरे से निगरानी की जाएगी। पूरे जिले को सेक्टर व जोन में बांटा गया है।

ये भी पढ़ें : Delhi Farmer Protest : किसानों की मान ली गई मांग, Farmer Protest हुआ खत्म, जाम से अब भी परेशान लोग

इस बीच, एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि शुक्रवार को तौकीर रजा ने जेल भरो आंदोलन की चेतावनी दी थी और पर्चे बांटकर मुसलमानों से इकट्ठा होने का आह्वान किया था। इस मामले में थाने में मामला दर्ज कराया गया है। तौकीर रजा समेत उनकी पार्टी के 30 पदाधिकारियों को सीआरपीसी की धारा 149 के तहत नोटिस जारी किया गया है। कहा गया है कि किसी को भी सभा करने की अनुमति नहीं दी गयी है। अगर कोई कानून अपने हाथ में लेने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि ऑल इंडिया मुस्लिम काउंसिल (एआईएमसी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा ने दो दिन पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था कि हिंदुस्तान में मुसलमान बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं हैं। तौकीर रजा को सुप्रीम कोर्ट, मोदी सरकार और एटीएस समेत किसी भी सरकारी संस्था पर भरोसा नहीं है। उन्होंने कहा कि बाबरी तो हमसे छीन लिया गया था और उस समय मुसलमानों ने देश की शांति और समृद्धि के लिए कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी, लेकिन अब जब ज्ञानवापी और ईदगाह सहित 3,000 मस्जिदों की सूची मोदी सरकार द्वारा तैयार की जा रही है, जो हमसे छीन ली जाएगी तो अब मुसलमान ऐसा नहीं होने देंगे।

ये भी देखें : UP News :दबंगों ने ग्राम प्रधान पर किया जान लेवा हमला, SSP से दोषियों के गिरफ्तारी की मांग | BASTI

इसलिए अब हमें आजाद रहने की जरूरत नहीं है, बल्कि हम बड़े पैमाने पर गिरफ्तारियां देंगे और देश भर में जेल भरो आंदोलन होगा। अगर इस दौरान कानून व्यवस्था बिगड़ती है तो इसकी जिम्मेदार सरकार होगी। मीडिया रिपोर्ट्स में तौकीर रजा ने दिल्ली में कहा कि सरकार उन्हें मरवाना चाहती है। इसी कारण उनकी सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों को हटा दिया गया है।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर