राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Amroha : अमरोहा में डबल मर्डर की वारदात, पिता-पुत्री की गला रेतकर हत्या

by | Feb 10, 2024 | अपना यूपी, आपका जिला, क्राइम, ख़बर, टॉपिक, ट्रेंडिंग, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, मुजफ्फरनगर, राजनीति

Amroha : अमरोहा (Amroha) थाना क्षेत्र के मोहल्ला कटरा गुलाम अली में रहने वाले ज्वैलर्स योगेश चंद अग्रवाल (67) और उनकी बेटी सृष्टि (27) की हत्या कर दी गई। घर के अंदर एक कमरे में पिता-पुत्री दोनों के शव फर्श पर खून से लथपथ पड़े मिले। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। घर के अंदर तिजोरी में रखा सामान बिखरा हुआ मिला। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम ने साक्ष्य जुटाए। डीआइजी व एसपी ने घटनास्थल का जायजा लिया घटना के वक्त कारोबारी का बेटा और बहू अपने बच्चे के साथ घर के दूसरे हिस्से में सो रहे थे। योगेश चंद अग्रवाल व्यापार संघ के जिला अध्यक्ष और सेवा भारती संगठन के नगर अध्यक्ष थे।

उन्होंने सामाजिक सेवा में सक्रिय रूप से भाग लिया। उनकी पत्नी की कई साल पहले मौत हो गई थी। परिवार में बेटा इशांक अग्रवाल, बेटी सृष्टि और बहू मानसी अग्रवाल हैं। बेटा इशांक अग्रवाल दिल्ली में फैक्ट्री चलाता है, जबकि बहू मानसी अग्रवाल अपने बच्चे के साथ घर पर रहती है। गुरुवार को इशांक अग्रवाल भी घर आये थे। परिवार में सब कुछ ठीक चल रहा था। शुक्रवार की रात योगेश चंद अग्रवाल अपनी बेटी सृष्टि के साथ घर पर थे। उनका बेटा और बहू घर के दूसरे हिस्से में सो रहे थे। रात में किसी समय योगेश चंद अग्रवाल और उनकी बेटी सृष्टि की हत्या कर दी गई। उनके शव घर में फर्श पर पड़े मिले।

ये भी देखैें : Haldwani News : हल्द्वानी पहुँचे CM कहा- चलता रहेगा बुलडोजर , कहा- ‘दंगाइयों को बख्शेंगे नहीं’

उनके कपड़ों पर खून लगा हुआ था। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधियों ने बाप-बेटी के चेहरे को कपड़े से ढक दिया। शनिवार सुबह करीब छह बजे सराफ योगेश चंद अग्रवाल के साथी रजनीश, सतीश अरोडा, अतुल गुप्ता और विनीत चावला उनके घर की छत पर टेबल टेनिस खेलने पहुंचे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। एएसपी कुमार अनुपम सिंह समेत अन्य वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच की। हत्या क्यों और किस कारण से की गई। यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। फिलहाल एसओजी, सर्विलांस समेत पांच टीमें हकीकत जानने में जुटी हैं।

ये भी पढ़ें : Bareilly News : मौलाना तौकीर राजा के जेल भरो आंदोलन से बरेली में तनाव, पुलिस की चप्पे-चप्पे पर नजर, जानिए बवाल के बाद कैसे है शहर के हालात

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर