राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Lok Sabha 2024 : सीएम योगी ने मिशन 80 के लिए जाट लैंड से शुरू की ग्राम परिक्रमा यात्रा

by | Feb 12, 2024 | अपना यूपी, आपका जिला, ख़बर, टॉपिक, ट्रेंडिंग, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, मुजफ्फरनगर, राजनीति

Lok Sabha 2024 : लोकसभा चुनाव (Lok Sabha 2024) से पहले बीजेपी ने किसानों को अपने पाले में करने के लिए बड़ा प्लान तैयार किया है। पीएम मोदी के आश्वासन पर बीजेपी कार्यकर्ता और नेता दो लाख गांवों का दौरा करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुजफ्फरनगर की तीर्थ नगरी शुक्रताल से ग्राम परिक्रमा यात्रा को हरी झंडी दिखाई। इस अवसर पर उन्होंने सभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री योगी ने पिछली सरकारों की आलोचना की। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले दंगों में लोगों की जान-माल सुरक्षित नहीं थी।

‘ग्राम परिक्रमा यात्रा’ की शुरुआत

मुख्यमंत्री योगी ने बीजेपी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि प्रदेश में दंगा मुक्त माहौल बना है। इसलिए वे ग्राम परिक्रमा यात्रा के तहत मुजफ्फरनगर की धरती पर आये हैं। पिछली सरकारों में परिवार से बाहर के लोगों को नौकरी नहीं दी जाती थी। मुख्यमंत्री योगी ने चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने के लिए प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने जो कहा था उसे सच साबित कर दिखाया है। 86 लाख किसानों की कर्जमाफी का कार्यक्रम शुरू हो गया है। 105 में से 119 चीनी मिलें किसानों के गन्ने का बकाया 10 दिन के भीतर भुगतान कर रही हैं।

ये भी देखें : Siddharthnagar News: भारत-नेपाल का तिरंगा लहराते हुए मैत्री महोत्सव का हुआ आगाज |

अभिभाषण में विपक्ष पर निशाना साधा

डबल इंजन की सरकार किसानों के कल्याण के लिए समर्पित है। किसानों को मुफ्त सिंचाई सुविधा के लिए बजट में 1100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। पीएम कुसुम योजना में सब्सिडी का प्रावधान है। पहली बार किसान सरकार के एजेंडे का हिस्सा बना। भाजपा सरकार ने जैविक खेती और मोटे अनाज की खेती को बढ़ावा देने का काम किया है। मुजफ्फरनगर का गुड़ देश-विदेश में मिठास फैला रहा है। गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को डिप्टी एसपी बनाया गया है। संजीव बालियान की मांग पर यूपी पुलिस भर्ती में अभ्यर्थियों की आयु सीमा तीन साल बढ़ा दी गई है। 9 संकल्पों को लेकर ग्राम परिक्रमा यात्रा शुरू की जा रही है। मुख्यमंत्री योगी के भाषण में राम मंदिर का भी जिक्र आया।

ये भी पढ़ें : Baghpat News : चुनावी अखाड़े में जयंत और अखि‍लेश का होगा आमना-सामना, सपा इन उम्मीदवारों को रण में उतारने को लेकर कर रही हैं मंथन

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर