राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Rajya Sabha : बीजेपी के सात प्रत्याशियों ने दाखिल किया राज्य सभा के लिए नामांकन

by | Feb 14, 2024 | अपना यूपी, आपका जिला, ख़बर, टॉपिक, ट्रेंडिंग, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति, लखनऊ

Rajya Sabha : राज्यसभा चुनाव (Rajya Sabha) के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सात उम्मीदवारों ने बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में अपना नामांकन दाखिल किया। इनमें सुधांशु त्रिवेदी, आरपीएन सिंह, अमर पाल मौर्य, तेजवीर सिंह, नवीन जैन, साधना सिंह और संगीता बलवंत बिंद शामिल हैं। नामांकन के समय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक और बीजेपी के उत्तर प्रदेश चुनाव प्रभारी ब्रिजेश जयंत पांडा मौजूद रहे।

ये भी देखें : Farmers Protest: दिल्ली की तरफ बढ़ रहे किसान, बैरिकेड भी नहीं रोक पाई, अब ये करने वाली है सरकार….!

बीजेपी के यूपी चुनाव प्रभारी ब्रिजेश जयंत पांडा ने कहा कि भगवान राम की कृपा और यूपी की जनता के आशीर्वाद से पार्टी राज्य की सभी 80 लोक सभा सीटें जीतेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने समाज के सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व देने का काम किया है। देश की 140 करोड़ और प्रदेश की 25 करोड़ जनता ने मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का फैसला कर लिया है। राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 15 फरवरी है। 27 फरवरी को मतदान होगा और उसी दिन नतीजे घोषित किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें : Rajya Sabha : सपा के पक्ष में राज्सभा चुनाव में वोट नहीं करेंगी सपा विधायक पल्लवी पटेल, जानिए क्यों

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर