राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

UP Politics : अखिलेश यादव ने आखिरकार पल्लवी पटेल और स्वामी प्रसाद मौर्य पर तोड़ी चुप्पी कह दी बड़ी बात

by | Feb 14, 2024 | अपना यूपी, आपका जिला, ख़बर, टॉपिक, ट्रेंडिंग, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति, लखनऊ

UP Politics : समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने पार्टी के कुछ नेताओं के आचरण पर असंतोष (UP Politics) व्यक्त करते हुए मंगलवार को पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया। स्वामी प्रसाद मौर्य के इस कदम के बाद राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इस बीच स्वामी प्रसाद मौर्य के इस्तीफे के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बुधवार को पहली बार चुप्पी तोड़ी। मीडिया से बात करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि यह मुद्दा पार्टी का आंतरिक मामला है और इसे आंतरिक रूप से बातचीत के जरिए सुलझाया जाएगा।

ये भी पढ़ें : Rajya Sabha : सपा के पक्ष में राज्सभा चुनाव में वोट नहीं करेंगी सपा विधायक पल्लवी पटेल, जानिए क्यों

स्वामी प्रसाद मौर्य के इस्तीफे पर चुप्पी तोड़ते हुए समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि आप जो सवाल पूछ रहे हैं, उसे हम अपनी पार्टी के भीतर चर्चा के जरिए हल करेंगे। बड़ा मुद्दा किसानों का है, जिन्हें बीजेपी परेशान कर रही है, किसी को धोखा देना ठीक नहीं है। सरकार किसानों की आवाज दबाने के लिए हर हथकंडा अपना रही है। जिस तरह से किसानों को रोका जा रहा है वह ठीक नहीं है। किसान एमएसपी की मांग कर रहे हैं। किसानों को एमएसपी की कानूनी गारंटी मिलनी चाहिए।

ये भी देखें : Farmers Protest: दिल्ली की तरफ बढ़ रहे किसान, बैरिकेड भी नहीं रोक पाई, अब ये करने वाली है सरकार….!

उन्होंने आगे कहा कि सपा मजबूत है, हमारी लड़ाई बड़ी है, हमें सभी लोगों का समर्थन चाहिए। जब उनसे पूछा गया कि वह किस लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे तो अखिलेश ने कहा समय आने पर आपको पता चल जाएगा कि मैं कहां से लड़ रहा हूं। बता दें कि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को मंगलवार को लगातार सियासी झटके लगे। पहले पार्टी के वरिष्ठ नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने राष्ट्रीय महासचिव पद से इस्तीफा दिया फिर पल्लवी पटेल ने मोर्चा खोल दिया। पल्लवी पटेल ने समाजवादी पार्टी के राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची पर नाराजगी जताई है। उन्होंने ऐलान किया है कि वह राज्यसभा चुनाव में एसपी उम्मीदवार को वोट नहीं देंगी।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर