राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Muzaffarnagar : एसटीएफ ने पकड़े चार टाइम बम, एक आरोपी भी दबोचा गया

by | Feb 16, 2024 | अपना यूपी, आपका जिला, ख़बर, टॉपिक, ट्रेंडिंग, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, मुजफ्फरनगर, राजनीति

Muzaffarnagar : मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) में एसटीएफ टीम द्वारा शहर कोतवाली क्षेत्र से चार टाइम बम बरामद किये जाने की खबर है। एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है हालांकि पुलिस ने अभी तक कोई भी जानकारी साझा नहीं की है। मेरठ से आई एसटीएफ टीम ने गुरुवार की रात शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले से एक युवक को पकड़कर उसके पास से चार टाइम बोतल बम बरामद किए हैं।

पुलिस टीम आरोपी युवक से पूछताछ कर रही है। मेरठ से बम निरोधक दस्ता भी बुलाया गया है। हालांकि पुलिस इस मामले में कुछ भी कहने से बच रही है। बताया जा रहा है कि ये टाइम बम मुजफ्फरनगर में ही बनाए जा रहे थे। एसटीएफ की मेरठ यूनिट ने शुक्रवार सुबह मुजफ्फरनगर के खाला पार इलाके से जावेद नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया और उसके पास से चार टाइम बोतल बम (IED) बरामद किए गए हैं। एसटीएफ की टीम आरोपियों से पूछताछ कर रही है और इन बमों का इस्तेमाल किसी सुनियोजित साजिश में किया जाना था।

ये भी पढ़ें : Sonia Gandhi : जानिए रायबरेली की जनता को सोनिया गांधी ने पत्र में क्या लिखा

जावेद ने पूछताछ में कबूल किया है कि ये बम खाला पार इलाके में रहने वाली एक महिला ने बनाने का ऑर्डर दिया था। टीम महिला की तलाश कर रही है। एसटीएफ के एसपी ब्रिजेश कुमार सिंह ने बताया कि इस बार का बम पहले बनाया गया था। आरोपी का ठिकाना नेपाल में है और वह वहां भी आता-जाता था। इससे पहले जावेद रेडियो बनाने का काम करते थे। जावेद के दादा पटाखा बनाने का काम करते थे। उन्होंने बम बनाना अपने दादा से सीखा था। इसके बाद उसने यूट्यूब जैसे माध्यमों से आईईडी बम बनाना सीखा। आरोपियों से पूछताछ में और भी जानकारी मिल सकती है।

ये भी देखें : Farrukhabad News: हिंदू महासभा ने किया लठ्ठ पूजन, कहा- अश्लीलता की तो खैर नहीं | VALENTINE DAY

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर