राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Nyay Yatra : यूपी पहुंचते ही भाजपा पर हमलावर हुए राहुल गांधी, मोदी के दोस्त हैं तो रेल ले लो, एयरपोर्ट ले लो…

by | Feb 16, 2024 | अपना यूपी, आपका जिला, ख़बर, टॉपिक, ट्रेंडिंग, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति, वाराणसी

Nyay Yatra : राहुल गांधी ने कहा कि अरबपतियों के लिए सब कुछ है लेकिन गरीबों के लिए कुछ नहीं है। टीवी पर आप ऐश्वर्या राय को नाचते और अमिताभ बच्चन को ‘बल्ले-बल्ले’ करते देखेंगे लेकिन गरीबों की समस्याएं नहीं दिखेंगी। राहुल ने लोगों से पूछा कि क्या आपने राम मंदिर कार्यक्रम के दौरान कोई गरीब देखा? क्या आपने कोई मजदूर देखा? वहां अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय, अडानी और अंबानी दिखे। लाल जीप में सवार होकर बिहार से उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने के बाद राहुल ने नेशनल कॉलेज के मैदान में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अमिताभ बच्चन और ऐश्वर्या राय का नाम कई बार लिया गया।

मोदी के दोस्त हैं तो कुछ भी ले लीजिए

राहुल गांधी ने आगे कहा कि जैसे ही हम सीमा पर पहुंचे हमें पता चल गया कि हम यूपी में प्रवेश कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि अगर आप मोदी के दोस्त हैं तो जो लेना है ले लीजिए। जमीन ले लो, रेलवे ले लो, कोई एयरपोर्ट ले लो, मोबाइल ले लो आज देश में दो हिंदुस्तान बन रहे हैं। एक हिंदुस्तान एक फीसदी का है जिसमें लोग हवाई जहाज में उड़ते नजर आएंगे। एक तरफ ऐश्वर्या राय डांस करती नजर आएंगी। बल्ले-बल्ले करते नजर आएंगे अमिताभ बच्चन! शाहरुख खान दिखेंगे, विराट कोहली दिखेंगे। क्रिकेट टीम भी दिखेगी लेकिन वहां कोई भूखा आदमी नहीं दिखेगा कोई बेरोजगार नहीं दिखेगा और कोई अग्निवीर नहीं नजर आएगा।

ये भी पढ़ें : Sonia Gandhi : जानिए रायबरेली की जनता को सोनिया गांधी ने पत्र में क्या लिखा

ये लड़ाई दो विचारधाराओं की है

राहुल ने कहा कि यह दो विचारधाराओं के बीच की लड़ाई है। एक विचारधारा भाई को भाई से लड़ाती है और आपकी जेब से पैसा निकालकर दो-तीन अरबपतियों को दे देती है। दूसरी विचारधारा नफरत के बाज़ार में प्यार की दुकान खोलती है। यह आपको आपका अधिकार देता है। ये राजनीतिक लड़ाई चल रही है। हिंदुस्तान में तीन ही मुद्दे हैं और वो हैं बेरोजगारी, महंगाई और सामाजिक न्याय का मुद्दा। इन तीनों पर चर्चा होगी। चंदौली में राहुल की यात्रा में प्रियंका गांधी को शामिल होना था लेकिन तबीयत खराब होने के कारण वह नहीं आ सकीं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। कहा जा रहा है कि जैसे ही वह ठीक हो जाएंगी वह राहुल के साथ यात्रा (Nyay Yatra) में शामिल होंगी।

ये भी देखें : Farrukhabad News: हिंदू महासभा ने किया लठ्ठ पूजन, कहा- अश्लीलता की तो खैर नहीं | VALENTINE DAY

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर