राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

UP Police : यूपी पुलिस पेपर लीक की खबर आने के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

by | Feb 19, 2024 | अपना यूपी, आपका जिला, ख़बर, टॉपिक, ट्रेंडिंग, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, लखनऊ, वाराणसी

UP Police : उत्तर प्रदेश में पुलिस भर्ती परीक्षा (UP Police) का पेपर लीक होने की खबर के बाद बोर्ड परीक्षाओं पर कड़ी निगरानी रखी गई है। सोमवार को पुलिस की निगरानी के बीच यूपी बोर्ड परीक्षा के प्रश्नपत्र मैनपुरी के परीक्षा केंद्रों पर पहुंचाए गए। जिला शिक्षा निरीक्षक अजय कुमार सिंह, एसडीएम सदर अभिषेक कुमार और उप जिला शिक्षा निरीक्षक रघु राज सिंह पाल ने प्रश्न पत्रों के वितरण का निरीक्षण किया। 22 फरवरी से शुरू होने वाली यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में 99 केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर 62,031 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। सोमवार को राजकीय इंटर कॉलेज में पुलिस निगरानी के बीच प्रश्नपत्र परीक्षा केंद्रों पर भेजे गए। प्रश्नपत्रों के रख-रखाव की जिम्मेदारी जिला शिक्षा निरीक्षक द्वारा केंद्र व्यवस्थापकों, वाह्य केंद्र व्यवस्थापकों एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेटों को सौंपी गई थी।

ये भी देखें : UP Police Constable Exam : सिपाही भर्ती परीक्षा में मुन्नाभाई, UP प्रशासन ने कैसे पकड़ा ?

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज आगरा रोड मैनपुरी में सुबह 10 बजे से ही प्रश्न पत्र बांटने के लिए केंद्र व्यवस्थापक पहुंचने शुरू हो गए। प्रश्नपत्र बंडलों का वितरण दोपहर करीब शुरू हुआ। सोमवार को नोडल केंद्र राजकीय इंटर कॉलेज में हाईस्कूल परीक्षा के लिए ओएमआर शीट का वितरण भी किया गया। हाईस्कूल परीक्षा में छात्रों को 20 बहुविकल्पीय प्रश्नों के उत्तर ओएमआर शीट पर देने होंगे। छात्रों को ओएमआर शीट भरने से पहले ही परिचित करा दिया गया है। यूपी बोर्ड परीक्षा के प्रश्नपत्रों की सुरक्षा की जिम्मेदारी सशस्त्र पुलिस कर्मियों को दी गई है। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर दो सशस्त्र पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। ये पुलिसकर्मी प्रश्नपत्र वाले स्ट्रांग रूम की सुरक्षा करेंगे।

ये भी पढ़ें : किसानों की इन मांगों पर सरकार का ये प्रस्ताव, जानिए क्या होगा Farmers का अगला कदम

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर