राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

UP Politics : स्वामी प्रसाद मौर्य और पल्लवी पटेल के बागी तेवरों पर डिंपल यादव ने किया जोरदार पलटवार

by | Feb 20, 2024 | अपना यूपी, आपका जिला, ख़बर, टॉपिक, ट्रेंडिंग, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति, लखनऊ

UP Politics : लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में सियासी सरगर्मियां (UP Politics) तेज हैं। स्वामी प्रसाद मौर्य ने जहां समाजवादी पार्टी छोड़ दी है वहीं पल्लवी पटेल भी बागी होती दिख रही हैं। इन सबके बीच सपा सांसद डिंपल यादव ने स्वामी प्रसाद मौर्य और पल्लवी पटेल को आईना दिखाया है। पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य चुनाव नहीं जीत सकते। सपा ने उन्हें एमएलसी बनाया।

ये भी देखें : General Election 2024 : मायावती ने कर दिया बड़ा एलान, 22 फीसदी वोटर सिर्फ BSP को देंगे वोट ?

अपनी पार्टी सहयोगी पल्लवी पटेल के बारे में उन्होंने कहा कि पल्लवी ने सपा से चुनाव जीता है। हम चाहते थे कि कृष्णा पटेल भी सदन में आएं। उन्होंने कहा कि सपा पीडीए का सम्मान करती है। गठबंधन पर जो भी चर्चा होगी वह जल्द ही सामने आ जायेगी।

ये भी पढ़ें : Sultanpur : गृहमंत्री अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में राहुल गांधी को मिली जमानत, जानिए पूरा मामला

डिंपल ने कहा कि वह समझती हैं कि चुनाव के दौरान स्वामी प्रसाद मौर्य पार्टी में आये और वे हार गये। इसके बावजूद हमने उन्हें एमएलसी बनाकर विधान परिषद भेजा। पल्लवी पटेल के सवाल के जवाब में डिंपल ने कहा कि वह मेरी बहन जैसी हैं। वह सपा के सिंबल पर चुनाव लड़ीं। हम चाहते थे कि कृष्णा पटेल भी सदन में आएं लेकिन उन्होंने अपने सिंबल पर चुनाव लड़ा।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर