Bharat Jodo : उत्तर प्रदेश के अमरोहा से बहुजन समाज पार्टी से निष्कासित सांसद दानिश अली शनिवार को राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो (Bharat Jodo) न्याय यात्रा के दौरान भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। इससे पहले दानिश अली ने गुरुवार को इस आशय का संकेत दिया था। उन्होंने सोशल मीडिया साइट और वे आपकी यात्रा को सफल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। दानिश अली पिछले दिनों काफी सुर्खियों में रहे थे।
दिल्ली से बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी ने संसद में उनके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। दानिश अली ने लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर बिधूड़ी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। उधर बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने नोटिस जारी कर बिधूड़ी से पूछा था कि उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों न की जाए। गौरतलब है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में बसपा ने दानिश अली को अमरोहा सीट से उम्मीदवार घोषित किया था। मायावती की उम्मीदों के बावजूद दानिश अली भी विजयी हुए थे।


