Bharat Jodo : उत्तर प्रदेश में 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन हो गया है। कांग्रेस और सपा के बीच यह गठबंधन उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को चुनौती देने के लिए तैयार है। बताया जा रहा है कि सपा और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर शुरुआती पेचीदगियां थीं। बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने खुद एसपी प्रमुख अखिलेश यादव को फोन किया था। इसके बाद सपा और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे पर अंतिम सहमति बन गई और दोनों दलों में सहमति बन गई। इस बीच अब खबर है कि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में शामिल होंगे।
फिरोजाबाद पहुंचे अखिलेश यादव ने मीडिया से बातचीत की। इस बातचीत के दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि वह कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ (Bharat Jodo) में शामिल होंगे। इसके साथ ही उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर भी निशाना साधा। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, “हमारा गठबंधन बन चुका है और सीटों का बंटवारा भी तय हो चुका है। मैं 25 तारीख को कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में शामिल होने जा रहा हूं। इस दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जनता के लिए जरूरी है कि वे मुद्दों को समझें और बीजेपी जो साजिश रचेगी उससे अपने कार्यकर्ताओं और जनता को बचाएं।
अखिलेश ने आगे कहा कि चंडीगढ़ मेयर चुनाव में जिस तरह से बीजेपी ने वोट लूटा। वोट बैलेट से पड़ा इसलिए उनकी चोरी पकड़ी गई नहीं तो मशीन से वोट डाला होता तो उनकी चोरी कैसे पकड़ी जाती? ये लोग वोटों को लूटने का काम करते हैं। ऐसे लोगों को आगामी चुनाव में सबक सिखाने की जरूरत है। इससे पहले प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा था। अखिलेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा था कि बीजेपी की सरकार को यूपी के युवाओं को नौकरी देनी ही पड़ेगी पर बीजेपी न तो नौकरी देना चाहती है और न ही आरक्षण देना चाहती है।


