UP Politics : समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता मनोज पांडे ने अपनी पार्टी की नेता और सपा विधायक पल्लवी पटेल को लेकर एक बयान दिया है जिससे सस्पेंस (UP Politics) बढ़ गया है। पल्लवी पटेल के बयान पर मनोज पांडे ने कहा कि वह भी अपना काम नहीं कर पाई हैं उन्हें कहां खड़ा होना चाहिए और क्या बोलना चाहिए इस पर उन्हें आत्ममंथन करने की जरूरत है।
गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता मनोज कुमार पांडे अयोध्या जा रहे हैं। इससे पहले उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। अयोध्या दौरे से पहले मनोज पांडे ने कहा कि आज हम भाग्यशाली हैं कि हमें अपने परिवार के साथ भगवान श्रीराम के दर्शन करने का अवसर मिला। भगवान राम के दर्शन से हमें समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों, विधानसभा क्षेत्र, जिला और राज्य के सभी लोगों को मुख्यधारा से जोड़ने की शक्ति मिलेगी।
ये भी देखें : CM YOGI ने आंगनबाड़ी के भवनों का किया लोकार्पण
गौरतलब है कि राज्यसभा चुनाव में पल्लवी पटेल ने सपा उम्मीदवार रामजीलाल सुमन को वोट दिया था लेकिन दावा किया जाता है कि उनके और अखिलेश यादव के बीच विवाद हो गया था। हालांकि दोनों ने कभी इस मामले पर खुलकर चर्चा नहीं की। इतना ही नहीं वोटिंग खत्म होने के बाद पल्लवी के एक सोशल मीडिया पोस्ट ने सरगर्मी बढ़ा दी। पोस्ट में पल्लवी ने सीएम योगी को धन्यवाद देते हुए कहा था कि वह निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए आभारी हैं।
इसके बाद पल्लवी ने एक और ट्वीट कर सपा के बागी विधायकों पर हमला बोला। उन्होंने लिखा कि जो लोग राम के नाम पर अपनी राजनीतिक जननी (पार्टी) के खिलाफ द्रोह को राम के नाम से छिपाते हैं, वे याद रखें कि आज तक किसी भी राम भक्त, किसी हिंदू ने अपने बच्चे का नाम विभीषण नहीं रखा है। द्रोह से राम भी मुक्ति नहीं देते। पल्लवी के सोशल मीडिया पोस्ट के बाद कई राजनीतिक अटकलें लगाई जा रही हैं। इस बीच मनोज पांडे के बयान ने सस्पेंस और बढ़ा दिया है।
ये भी पढ़ें : Sandeshkhali News : पश्चिम बंगाल में शाहजहां शेख की गिरफ्तारी से छिड़ा राजनीतिक विवाद


