राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Shamli : पुलिस ने सॉल्वर गैंग के एक और सदस्य को किया गिरफ्तार, जानिए अब तक कितने दबोचे गए

by | Feb 29, 2024 | अपना यूपी, आपका जिला, ख़बर, टॉपिक, ट्रेंडिंग, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति, रामपुर

Shamli : शामली (Shamli) के कैराना में कोतवाली पुलिस ने सॉल्वर गैंग से जुड़े एक और सदस्य को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में पेपर सॉल्व करने की योजना में शामिल होने का आरोप है। गिरोह से जुड़े चार शातिर और दो सॉल्वर पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं।

बताया जा रहा है कि 18 फरवरी को मुखबिर की सूचना के आधार पर कोतवाली पुलिस ने खुर्जान बाईपास फ्लाईओवर के नीचे स्थित उस्मान के गांव मन्नामाजरा, शहवाज के गांव जहानपुरा, रिजवान के गांव तितरवाड़ा और आसिफ के गांव अलीपुर से कुछ लोगों को गिरफ्तार किया था, जिनसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, फर्जी आधार कार्ड और मोबाइल फोन जब्त किए गए।

ये भी देखें : CM YOGI ने आंगनबाड़ी के भवनों का किया लोकार्पण

पुलिस ने कहा था कि आरोपियों ने उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के पेपर सॉल्व करने के लिए सॉल्वर गैंग को छह-छह लाख रुपये में हायर किया था। हालांकि, उनकी गिरफ्तारी परीक्षा से पहले ही कर ली गई। पुलिस ने उक्त चारों अभ्यर्थियों के अलावा दो सॉल्वर और उनके साथियों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया था। बाद में मामूर गांव से सॉल्वर दिलशाद अली और सहपत गांव से अनीस को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस का दावा है कि जांच के दौरान सहपत गांव के पुरूषोत्तम का नाम सामने आया, जिसे गुरुवार को शहर के तितरवाड़ा चुंगी इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया। सॉल्वर गैंग का सरगना अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है।

ये भी पढ़ें : UP Politics : ओपी राजभर बोले “नहीं मिला राजपाठ तो नहीं मनाऊंगा होली…”

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर