UP News: अगर आप अपनी ताकत बढ़ाने के लिए गुड हेल्थ और पौरुष जीवन कैप्सूल का सेवन कर रहे हैं, तो सावधान होने का समय आ गया है। इन स्वास्थ्यवर्धक कैप्सूलों में अत्यधिक मात्रा में स्टेरॉयड पाया गया है, जो आपकी सेहत को सुधारने की बजाय बिगाड़ रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार इन कैप्सूल्स को लेकर बेहद सख्त है..
असफल रहा प्रयोगशाला परीक्षण
महराजगंज जिले से राजधानी स्थित आयुर्वेदिक प्रयोगशाला में परीक्षण के लिए भेजे गए इन दोनों कैप्सूल के नमूने परीक्षण में फेल हो गए हैं। जांच में स्टेरॉयड की अत्यधिक मात्रा पाए जाने के कारण आयुष विभाग ने पूरे राज्य में इसकी बिक्री रोकने के निर्देश जारी कर दिए हैं.
तत्काल बिक्री पर प्रतिबंध
सभी क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में इन दोनों कैप्सूल के स्टॉक का निरीक्षण करें और इनकी बिक्री पर तुरंत प्रतिबंध लगाएं. आयुर्वेदिक दवाओं के थोक और खुदरा विक्रेताओं को इन दोनों कैप्सूलों की बिक्री न करने की सख्त हिदायत दी गई है। स्टेरॉयड का उपयोग मानक सीमा के भीतर किया जाना चाहिए।
ये भी पढ़ें..
गोली लगने से दलित युवक की मौत पर बवाल, भीम आर्मी चीफ ने कर डाली ये बड़ी मांग ?
स्वास्थ्य को खतरा
मानक से अधिक होने पर शरीर में गंभीर बीमारियां होने का खतरा रहता है। हर जिले से इसके स्टॉक की जानकारी ली जा रही है और इसकी बिक्री पर रोक लगाई जा रही है. महराजगंज जिले के क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. एचपी जैसवार ने शिकायत मिलने पर इन दोनों कैप्सूल के नमूने जांच के लिए आयुर्वेदिक प्रयोगशाला लखनऊ भेजे थे और ये नमूने जांच में फेल हो गए हैं।


