राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Cabinet Expansion : यूपी के कैबिनेट विस्तार में ये बनेंगे मंत्री, देख लीजिए नाम आरएलडी के दो विधायक भी शामिल

by | Mar 4, 2024 | अपना यूपी, आपका जिला, ख़बर, टॉपिक, ट्रेंडिंग, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति, लखनऊ

Cabinet Expansion : राज्य सरकार मंगलवार को कैबिनेट विस्तार (Cabinet Expansion) करने की तैयारी में है। रालोद से राजपाल बलियान को कैबिनेट में और प्रदीप गुड्डु को राज्य मंत्री के तौर पर शामिल करने की तैयारी की जा रही है। राजनीतिक गलियारों में अटकलें हैं कि प्रदीप गुड्डु के सहारे कई विधानसभा क्षेत्रों को साधने की कोशिश की जायेगी।

इस बीच राजनीतिक गलियारों में शाहमल विधानसभा क्षेत्र से विधायक अशरफ अली के नाम की भी काफी चर्चा है। कुछ लोगों का कहना है कि उन्हें भी यूपी कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है। कयास लगाए जा रहे हैं कि लखनऊ में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात के बाद से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जल्द ही कैबिनेट विस्तार पर विचार कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें : Politics News : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आई धमकी भरी कॉल, जानिए पूरा मामला

रालोद विधायक दल के नेता राजपाल बलियान का नाम मंत्री पद की सूची में सबसे ऊपर बताया जा रहा है। अगर उन्हें एक मंत्रालय मिलता है तो बलियान पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। अगर उन्हें दो मंत्रालय मिलते हैं तो मुस्लिम कोटे से या थानाभवन से विधायक को भी मंत्री बनाया जा सकता है। देखने वाली दिलचस्प बात यह होगी कि मंत्री पद की कुर्सी किसे मिलती है।

बुढ़ाना विधायक राजपाल बालियान पिछले तीन दशक से पार्टी से जुड़े हुए हैं। 1996 में उन्होंने पहली बार भारतीय किसान मजदूर पार्टी के टिकट पर खतौली से चुनाव जीता। वह खतौली से दो बार विधायक रह चुके हैं। जब सीमाएं दोबारा तय हुईं तो वह 2022 में रालोद के टिकट पर यहां से विधायक बने। वर्तमान में वह रालोद विधान सभा दल के नेता हैं।

बुढ़ाना से राजपाल बालियान, पुरकाजी (सुरक्षित सीट) से अनिल कुमार, खतौली से मदन भाया, मीरापुर से चंदन चौहान, छपरौली से अजय कुमार, सिवालखास से गुलाम मोहम्मद, शामली से प्रसन्न चौधरी, थाना भवन से अशरफ अली और शाहदाबाद से गुड्डु चौधरी विधायक हैं। राजपाल बलियान विधानमंडल दल के नेता हैं।

ये भी देखें : General Election 2024 : सुषमा स्वराज की बेटी Bansuri Swaraj लड़ेंगी लोकसभा चुनाव

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर