राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

UP Politics : योगी के मंत्रियों के साथ अखिलेश यादव ने भी दिलाई युवाओं को शपथ

by | Mar 5, 2024 | अपना यूपी, आपका जिला, क्राइम, ख़बर, टॉपिक, ट्रेंडिंग, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति, लखनऊ

UP Politics : यूपी में योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल में मंत्रिमंडल का पहला विस्तार हुआ। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर, भाजपा विधान परिषद सदस्य दारा सिंह चौहान, राष्ट्रीय लोकदल विधायक अनिल कुमार और साहिबाबाद से भाजपा विधायक सुनील शर्मा को पद की शपथ दिलाई।

ये भी देखें : Viral News : ऐसी अनोखी डोली नहीं देखी होगी कभी, BJP नेता की बेटी की विदाई देख हुए दंग | BJP |

मंगलवार को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पेपर लीक से प्रभावित बेरोजगार और परेशान युवाओं (UP Politics) को शपथ भी दिलाई। उन्होंने एक सोशल मीडिया साइट पर कहा कि हम बेरोज़गार… पेपरलीक से प्रताड़ित… नौकरी के लिए भटक रहे युवा… शपथ लेते हैं कि हम केवल उन्हीं पार्टियों को वोट देंगे जिनका लक्ष्य रोजगार देना है।

ये भी पढ़ें : Bharat Jodo Yatra : मध्य प्रदेश में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने PM मोदी को लेकर कही ये बड़ी बात

वे अपने परिवारों और अपने आसपास के मतदाताओं को समावेशी और सकारात्मक राजनीति के बारे में सक्रिय रूप से शिक्षित करने और आगामी लोकसभा चुनावों में संविधान में विश्वास करने वाली पार्टियों को वोट देने के लिए समाज से खुले तौर पर अपील करने की भी शपथ लेते हैं। हम भी इस नारे को घर-घर, हर युवक-युवती तक पहुंचाने की शपथ लेते हैं। भाजपा हटाओ, नौकरी पाओ!

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर