राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

UP Politics : ओपी राजभर ने बताई मंत्री पद की ताकत, बोले “दरोगा से कहो कि मंत्री जी ने…”

by | Mar 7, 2024 | अपना यूपी, आपका जिला, ख़बर, टॉपिक, ट्रेंडिंग, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति, लखनऊ, वाराणसी

UP Politics : राजनीति में अपने अनोखे अंदाज और बेबाक बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाले सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुखिया ओम प्रकाश राजभर अब मंत्री (UP Politics) बन गये हैं। हालांकि योगी सरकार में मंत्री बनने के बाद सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुखिया ओम प्रकाश राजभर के रुख बदल गए हैं। उन्होंने खुद की तुलना गब्बर सिंह से करते हुए अपने कार्यकर्ताओं को पीला गमछा पहनकर थाने जाने की सलाह दी। ओपी राजभर ने अपनी तुलना मुख्यमंत्री तक से कर दी।

राजभर के रुख में बदलाव

गुरुवार को एक सभा को संबोधित करते हुए ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि आपने देखा कि मुख्यमंत्री ने बैठकर ओम प्रकाश राजभर को शपथ दिलाई। हम मंत्री बनेंगे बताओ हमने कहा या नहीं? हमने ललकार कर कहा था कि हम मंत्री बनेंगे और हमने ये करके दिखाया है। आज मुख्यमंत्री के बाद अगर किसी के पास ताकत है तो वो ओम प्रकाश राजभर के पास है। राजभर ने कार्यकर्ताओं से आगे कहा कि मैं कहता हूं कि किसी भी थाने में जाओ तो सफेद गमछा मत पहनो, हमारा पीला गमछा पहनो। जब आप पीला गमछा पहनकर थाने जाओगे तो इंस्पेक्टर को तुम्हारी शक्ल में राजभर (ओमप्रकाश राजभर) दिखेगा। जाओ और उससे कहो कि मंत्री जी ने तुम्हें भेजा है।

ये भी देखें : Uttar Pradesh News : जौनपुर का बाहुबली होगा सलाखों के पीछे, अखिलेश यादव से हो गई गलती !

दो दिन पहले ही मंत्री बने हैं

गौरतलब है कि ओम प्रकाश राजभर का ये बयान मंत्री पद की शपथ लेने के बाद आया है। यूपी कैबिनेट का विस्तार मंगलवार को हुआ जिसमें ओपी राजभर के साथ-साथ बीजेपी नेता दारा सिंह चौहान और बीजेपी विधायक सुनील शर्मा के साथ ही सहारनपुर सीट से रालोद विधायक अनिल कुमार ने लखनऊ में राजभवन कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। गौरतलब हो कि योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल का यह पहला कैबिनेट विस्तार है।

ये भी पढ़ें : Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा गौर सिटी की बहुमंजिला बिल्डिंग में लगी भीषण आग, 16th एवेन्यू में फैला धुआं ही धुआं

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर