राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

UPPSC Pre Exam : यूपी पीसीएस प्री की परीक्षा स्थगित, अब इस दिन होगी प्री की परीक्षा

by | Mar 7, 2024 | अपना यूपी, आपका जिला, ख़बर, टॉपिक, ट्रेंडिंग, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति, लखनऊ

UPPSC Pre Exam : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित पीसीएस 2024 की प्रारंभिक परीक्षा (UPPSC Pre Exam) स्थगित कर दी गई है। आयोग ने कहा है कि पीसीएस 2024 प्रारंभिक परीक्षा अब जुलाई महीने में होगी। पीसीएस प्रीलिम्स परीक्षा रविवार 17 मार्च को होनी प्रस्तावित थी। पीसीएस प्रीलिम्स परीक्षा को स्थगित करने का कारण हाल ही में पेपर लीक की घटनाओं को बताया जा रहा है। लोकसभा चुनाव से पहले पेपर लीक के विवाद से बचने के लिए यूपी लोक सेवा आयोग ने यह कदम उठाया है।

ये भी देखें : Uttar Pradesh News : जौनपुर का बाहुबली होगा सलाखों के पीछे, अखिलेश यादव से हो गई गलती !

यूपी लोक सेवा आयोग के सचिव ओंकार नाथ सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर परीक्षा स्थगित करने की जानकारी दी है। यूपी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा के लिए कुल 574,538 उम्मीदवारों ने फॉर्म भरा है। पीसीएस परीक्षा के जरिए 220 पद भरे जाने हैं। यूपी लोक सेवा आयोग द्वारा प्रारंभिक परीक्षा स्थगित किए जाने से अभ्यर्थियों को झटका लगा है। माना जा रहा है कि आयोग शर्मिंदगी से बचने के लिए परीक्षा प्रणाली को मजबूत करना चाहता है। यूपी पुलिस और आरओ-एआरओ की भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक कांड ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं।

अभ्यर्थियों द्वारा परीक्षा रद्द करने की भी मांग की गई थी। सरकार विपक्ष के निशाने पर आ गई। यूपी लोक सेवा आयोग का लक्ष्य भर्ती परीक्षा में नकल और नकल गिरोह को रोकने के लिए पूरी तैयारी करना है। दावा किया गया कि पिछली भर्ती परीक्षा पारदर्शी और नकलविहीन तरीके से कराई गई थी। हालांकि पेपर लीक गिरोह ने सरकार की पुख्ता तैयारियों पर पानी फेर दिया। इसलिए यूपी लोक सेवा आयोग फूंक-फूंक कर कदम रख रहा है। पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा स्थगित करने का कारण यूपी लोक सेवा आयोग की सतर्कता को बताया जा रहा है।

ये भी पढ़ें : Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा गौर सिटी की बहुमंजिला बिल्डिंग में लगी भीषण आग, 16th एवेन्यू में फैला धुआं ही धुआं

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर