राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

UP Politics : सपा विधायक ने की शिवपाल सिंह यादव से मुलाकात, बेटी के विवाह का न्योता या फिर क्रॉस वोटिंग क्या है मामला ?

by | Mar 7, 2024 | अन्य, अपना यूपी, आपका जिला, ख़बर, टॉपिक, ट्रेंडिंग, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति, लखनऊ

UP Politics : उत्तर प्रदेश में हाल ही में राज्यसभा की 10 सीटों (राज्यसभा चुनाव 2024) के लिए चुनाव हुए जिसमें 8 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और 2 सीटों पर समाजवादी पार्टी (एसपी) के उम्मीदवारों ने जीत हासिल की। इस चुनाव में समाजवादी पार्टी के कई विधायकों ने क्रॉस वोटिंग (UP Politics) की। इनमें राकेश प्रताप सिंह भी शामिल थे जिन्होंने पार्टी लाइन से हटकर बीजेपी उम्मीदवार को वोट दिया था। अब उन्होंने समाजवादी पार्टी नेता शिवपाल सिंह यादव से मुलाकात की है।

ये भी देखें : Uttar Pradesh News : जौनपुर का बाहुबली होगा सलाखों के पीछे, अखिलेश यादव से हो गई गलती !

सूत्रों के मुताबिक इस दौरान राकेश प्रताप सिंह ने अपनी बेटी की शादी के लिए शिवपाल यादव को निमंत्रण भी दिया। राकेश प्रताप सिंह की बेटी की शादी 11 मार्च को लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क में होने वाली है। उन्होंने ये न्योता शिवपाल सिंह यादव को दिया। इससे पहले राकेश प्रताप सिंह ने सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, राज्यसभा सांसद और पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा और बीएसपी नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद सतीश मिश्रा समेत कई नेताओं को अपनी बेटी की शादी में आमंत्रित किया था।

ये भी पढ़ें : Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा गौर सिटी की बहुमंजिला बिल्डिंग में लगी भीषण आग, 16th एवेन्यू में फैला धुआं ही धुआं

राज्यसभा चुनाव में सपा के चीफ व्हिप मनोज पांडे, विधायक राकेश प्रताप सिंह, अभय सिंह, राकेश पांडे, पूजा पाल, विनोद चुतुर्वेदी, आशुतोष मौर्य ने बीजेपी प्रत्याशी संजय सेठ को वोट दिया था। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के विधायक जगदीश नारायण राय ने सपा को वोट दिया। जेल में बंद पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति की पत्नी महराज देवी ने वोट नहीं डाला था। राकेश प्रताप सिंह गौरीगंज, सदर, अमेठी से विधायक हैं। 2022 के विधान सभा चुनाव में उन्होंने सपा के टिकट पर चुनाव में जीत दर्ज की थी।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर