राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Lok Sabha Elections : भीम आर्मी प्रमुख ने कहा कि सपा मेरे बिना तो खतौली की सीट भी नहीं जीत पाती…

by | Mar 8, 2024 | अन्य, अपना यूपी, आपका जिला, ख़बर, टॉपिक, ट्रेंडिंग, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

Lok Sabha Elections : लोकसभा चुनाव को देखते हुए उत्तर प्रदेश में राजनीतिक माहौल गरमाता जा रहा है। राजनीतिक नेताओं ने बयानबाजी शुरू कर दी है और इन सबके बीच भीम आर्मी के प्रमुख और आजाद समाज पार्टी के नेता चन्द्रशेखर आजाद का एक बयान वायरल हो रहा है। अपने बयान में चन्द्रशेखर आजाद काफी आक्रामक तरीके से समाजवादी पार्टी के मुखिया और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर निशाना साधते नजर आ रहे हैं।

ये भी देखें : Uttar Pradesh News : जौनपुर का बाहुबली होगा सलाखों के पीछे, अखिलेश यादव से हो गई गलती !

गौरतलब है कि दोनों नेताओं के बीच एक समय के दोस्ताना राजनीतिक रिश्ते में अब खटास आ गई है। भीम आर्मी प्रमुख चन्द्रशेखर आज़ाद जिस तरह से समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव को संबोधित कर रहे हैं उससे तो यही लगता है। वायरल वीडियो में चन्द्रशेखर आजाद समाजवादी पार्टी को सीधी चुनौती देते हुए कहते दिख रहे हैं कि मेरे बिना समाजवादी पार्टी खतौली सीट (Lok Sabha Elections) भी नहीं जीत पाती।

ये भी पढ़ें : Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा गौर सिटी की बहुमंजिला बिल्डिंग में लगी भीषण आग, 16th एवेन्यू में फैला धुआं ही धुआं

भीम आर्मी के चन्द्रशेखर आजाद तो यहां तक कहते हैं कि अगर तुम्हारा बस चलता तो तुम हमें पैदा भी नहीं होने देते। गौरतलब है कि चन्द्रशेखर आजाद समाजवादी पार्टी और उसके मुखिया अखिलेश यादव के बारे में काफी तीखे और गुस्से में बोल रहे हैं। इस दौरान चन्द्रशेखर आजाद ने राष्ट्रीय लोक दल के प्रमुख जयंत को लेकर भी टिप्पणी की है। बिना नाम लिए चन्द्रशेखर आजाद ने काफी कुछ ऐसी बातें कही हैं जिससे चर्चाएं तेज हो गई हैं।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर