राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Uttar Pradesh : सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक्स पर शेयर किया वीडियो, बताया क्या है उत्तर प्रदेश

by | Mar 9, 2024 | अपना यूपी, आपका जिला, ख़बर, टॉपिक, ट्रेंडिंग, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में पेपर लीक मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। पेपर लीक मामले में उत्तर प्रदेश का जिक्र आते ही सवाल उठने लगे हैं। पेपर लीक को लेकर सोशल मीडिया पर मजेदार जोक्स भी वायरल हो रहे हैं। पेपर लीक की घटना ने विपक्ष को बीजेपी पर निशाना साधने का हथियार भी मुहैया करा दिया है। मुख्य विपक्षी नेता अखिलेश यादव लगातार बीजेपी पर हमलावर हैं। वह पेपर लीक मामले पर बीजेपी सरकार को घेरते रहे हैं। बेरोजगार और प्रताड़ित युवाओं को शपथ दिलाने के बाद अखिलेश यादव ने अपने ऑफिशियल हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है।

एक्स पर पूर्व सीएम अखिलेश यादव द्वारा शेयर किया गया वीडियो।

वीडियो में दो ग्रामीणों को दिलचस्प बातचीत करते हुए दिखाया गया है। एक ग्रामीण दूसरे से पूछता है कि उत्तर प्रदेश क्या है? प्रश्न का दिलचस्प उत्तर मिलता है। दूसरे ग्रामीण का कहना है कि जिस राज्य में परीक्षा से पहले ही उत्तर पता चल जाता है उसे उत्तर प्रदेश कहते हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने दोनों ग्रामीणों के बीच हुई दिलचस्प बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। गौरतलब है कि यूपी पुलिस भर्ती और यूपी बोर्ड परीक्षा में पेपर लीक को लेकर बीजेपी सरकार बैकफुट पर है। नकल गिरोह ने सरकार की परीक्षा तैयारियों की पोल खोल दी है।

ये भी देखें : Maha Shivratri 2024 :हर-हर महादेव से गूंजे फर्रुखाबाद के शिवालय,सुबह से भक्तों का लगा तांता |UP NEWS

परीक्षा को ईमानदारी और पारदर्शिता से कराने के लिए पुख्ता सुरक्षा इंतजाम के दावे किए गए। 17 और 18 फरवरी को यूपी के 75 जिलों में पुलिस भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी। 60 हजार पदों के लिए 48 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने भर्ती परीक्षा दी थी। पेपर लीक गिरोह ने पुलिस भर्ती के अभ्यर्थियों का भविष्य दांव पर लगा दिया है। परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर अभ्यर्थी सड़कों पर उतर आए। विपक्ष ने भी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। आखिरकार सरकार को मजबूरन 24 फरवरी को पुलिस भर्ती परीक्षा रद्द करनी पड़ी। छह माह के अंदर दोबारा परीक्षा कराने के आश्वासन के बाद अभ्यर्थियों का आंदोलन समाप्त हुआ।

ये भी पढ़ें : Politics News : क्या बृजभूषण शरण सिंह सपा के टिकट पर लड़ेंगे चुनाव? जानिए अखिलेश ने इस मामले में क्या कहा

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर