UP Politics : लोकसभा चुनाव के बीच बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने अब बीजेपी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सरकार का भर्ती अभियान चल रहा है और इसमें कोई भी शामिल हो सकता है। राकेश टिकैत ने बीजेपी में शामिल होने वाले नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि किसी पर राजा की नजर है तो उसे जाना ही पड़ेगा वहां तीन तरह की नीतियां हैं।
कोई सुबह जाएगा तो उसे सम्मान मिलेगा। यदि कोई दोपहर में जाएगा तो उसे लाभ मिलेगा और तीसरा यदि कोई परेशानी पैदा करेगा तो पुलिस बल का उपयोग किया जाएगा। फिर उसे लाठी के सहारे लाया जाएगा। एक बार राजा की नजर पड़ गाई है तो जाना ही पड़ता है। चाहे कोई सम्मान के साथ जाए, लालच के साथ, या बस वहां आराम से रहकर एक पद ले ले।
किसान नेता ने कहा कि राजा ने ठान ली है तो जाना ही पड़ेगा फिर लाठी के सहारे ही क्यों ना जाना पड़े (UP Politics) लेकिन जाएंगे जरूर। सरकार का भर्ती अभियान अभी चल रहा है, इसमें कोई भी शामिल हो सकता है। वोट देने के सवाल पर राकेश टिकैत ने कहा, ”हम भी वोटर हैं, बिना मांगे वोट कैसे देंगे?
हम भी वोट देंगे कोई नोटा नहीं दबाएंगे। अगर वो हमसे वोट मांगने आएंगे तो सबका स्वागत है यहां। हम भी निर्णायक रूप से मतदान करेंगे। जहां तक 400 का आंकड़ा पार करने की बात है अगर वे ऐसा कह रहे हैं तो इसे रिन्यू कर दें आप चुनाव क्यों करा रहे हैं?
गौरतलब है कि इससे पहले राकेश टिकैत ने राष्ट्रीय लोकदल के जयंत चौधरी के एनडीए में शामिल होने के फैसले पर असंतोष जताया था। उन्होंने कहा कि वे उनके परिवार से तीन पीढ़ियों से जुड़े हुए हैं। उन्हें एक बार हमसे सलाह लेनी चाहिए थी। हमने किसानों के हित के लिए लड़ाई लड़ी है और हम इसके लिए लड़ते रहेंगे।


