राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Lok Sabha Elections : लोकसभा चुनाव को लेकर शिवपाल बोले “बदायूं जा रहा हूं तो…”

by | Mar 14, 2024 | अन्य, अपना यूपी, आपका जिला, ख़बर, टॉपिक, ट्रेंडिंग, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति, रामपुर

Lok Sabha Elections : उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव की तैयारियां चल रही हैं और सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं। चुनावी तैयारियों के बीच बदायूं लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार शिवपाल सिंह यादव का एक अहम बयान सामने आया है। प्रत्याशी घोषित होने के बाद वह आज पहली बार बदायूं जा रहे हैं। इस दौरान उन्होंने जीत का दावा किया है।

उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें पार्टी से आदेश मिला है इसलिए वह बदायूँ जा रहे हैं और जीतकर ही लौटेंगे। जब उनसे पूछा गया कि अगर उनके भतीजे (धर्मेंद्र) का टिकट काटर उन्हें टिकट दिया गया है तो बदायूं का चुनाव (Lok Sabha Elections) कैसा होगा? इसपर शिवपाल ने कहा कि मुझे पार्टी से आदेश मिला है। आज मैं बदायूँ जा रहा हूँ। बदायूँ सीट जीतूँगा और जीतकर ही वापस लौटूंगा।

ये भी देखें : Firozabad SDM Action Video: घूंघट डाले पहुंची अस्पताल, तुरंत लिया एक्शन | Kriti Raj SDM

इस बीच जब उनसे पूछा गया कि बीजेपी इस बार मैनपुरी सीट पर जयवीर सिंह या केशव प्रसाद मौर्य जैसे बड़े नामों पर चर्चा कर रही है तो उन्होंने कहा कि मैं समाजवादी पार्टी का सदस्य हूं और समाजवादी पार्टी ही जीतेगी। हमारे उम्मीदवार जीतेंगे। कई सीटें ऐसी हैं जहां बीजेपी को उम्मीदवार तक नहीं मिल पा रहे हैं। गौरतलब है कि गुरुवार से शिवपाल सिंह यादव चुनाव प्रचार शुरू करने जा रहे हैं।

शिवपाल यादव अपने भतीजे धर्मेन्द्र यादव के आवास से प्रचार अभियान की कमान संभालेंगे। दरअसल दावा किया गया था कि बदायूं से उम्मीदवार बनाए जाने के बाद से ही शिवपाल यादव नाराज हैं। इसलिए उम्मीदवार घोषित होने के एक हफ्ते बाद भी वह अपने संसदीय क्षेत्र नहीं गए लेकिन अब उन्होंने ऐसी खबरों का खंडन किया है।

ये भी पढ़ें : CAA : इंटरव्यू में सीएए लो लेकर बोले अमित शाह, हम इस पर किसी प्रकार का समझौता नहीं करेंगे

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर