राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Banda : कल हुई मुख्तार अंसारी को सजा और आज ही बांदा जेल पहुंचे डीआईजी, जानिए क्यों गए डीआईजी बांदा जेल

by | Mar 14, 2024 | अन्य, अपना यूपी, आपका जिला, क्राइम, ख़बर, टॉपिक, ट्रेंडिंग, देश, प्रयागराज, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

Banda : उत्तर प्रदेश के बांदा (Banda) जेल पहुंचे प्रयागराज मंडल के डीआइजी। उनके अचानक पहुंचने से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। इस दौरान उन्होंने पूरे जेल परिसर का बारीकी से निरीक्षण किया और बैरकों की सघन तलाशी ली। उन्होंने जेल कर्मचारियों के आवास के लिए बन रहे भवन का निरीक्षण किया। नाली, खिड़की समेत अन्य कमियों को दुरुस्त करने का आदेश दिया गया, इसके बाद वे लौट गये।

मुख्तार को कल हुई सज़ा

गौरतलब है कि 13 मार्च को माफिया डॉन मुख्तार अंसारी को 36 साल पुराने एक मामले में वाराणसी एमपी एमएलए कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई थी और कल दोपहर बाद डीआइजी जेल राजेश कुमार श्रीवास्तव पहुंचे। डीआइजी जेल ने सबसे पहले जेल परिसर में बन रहे भवनों के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और नाली, खिड़की, शीशे आदि कमियों को 10 दिन के अंदर दुरुस्त करने के सख्त निर्देश दिये। इसके बाद डीआइजी जेल जेल परिसर का निरीक्षण करने पहुंचे जहां उन्होंने रसोईघर समेत पूरे परिसर का निरीक्षण कर सभी बैरकों का गहनता से निरीक्षण किया। उन्होंने कमियों को दूर करने और साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें : UP Police Paper Leak : पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा, प्रश्न पत्र के लिए लाखों का सौदा

अधिकारी ने यह निर्देश दिया

वहीं इस मामले में अधिक जानकारी देते हुए जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा ने कहा कि डीआईजी जेल राजेश कुमार श्रीवास्तव आए थे। उन्होंने जेल परिसर में बन रहे 12 भवनों के निर्माण का निरीक्षण किया। उन्होंने कमियों को दूर करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जेल परिसर का निरीक्षण किया, जहां उन्होंने जेल मैनुअल के अनुसार कैदियों की उचित व्यवस्था करने, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और साफ-सफाई के निर्देश दिए। डीआइजी द्वारा दिए गए निर्देशों को अगले 10 दिनों के भीतर पूरा किया जाएगा, ताकि कोई कमी न रहे जो निरीक्षण के दौरान पाई गई थी।

ये भी देखें : Firozabad SDM Action Video: घूंघट डाले पहुंची अस्पताल, तुरंत लिया एक्शन | Kriti Raj SDM

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर