राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

UP Politics : कांग्रेस को दोनों पारंपरिक अमेठी और रायबरेली सीट पर बसपा दे सकती है बड़ा झटका

by | Mar 14, 2024 | अन्य, अपना यूपी, आपका जिला, ख़बर, टॉपिक, ट्रेंडिंग, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

UP Politics : चुनाव आयोग अब किसी भी वक्त लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है। ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी तैयारियों में जुट गई हैं। इस लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की जो सीटें सबसे ज्यादा ध्यान खींच रही हैं उनमें से एक है रायबरेली और दूसरी अमेठी। यूपी में गांधी परिवार की इन दो पारंपरिक कांग्रेस सीटों (UP Politics) कौन सा उम्मीदवार चुनाव लड़ेगा यह अभी तय नहीं हुआ है। हालांकि मायावती की पार्टी बीएसपी अमेठी और रायबरेली में कांग्रेस को कड़ी टक्कर देने की तैयारी में है। गौरतलब है कि बीएसपी के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने बड़ा ऐलान किया है।

ये भी देखें : Firozabad SDM Action Video: घूंघट डाले पहुंची अस्पताल, तुरंत लिया एक्शन | Kriti Raj SDM

उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी इस लोकसभा चुनाव में यूपी की सभी 80 सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ने जा रही है। इस बीच क्या बसपा रायबरेली और अमेठी में भी अपने उम्मीदवार उतारेगी? इस सवाल पर बीएसपी नेता ने कहा कि इस चुनाव में पार्टी सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। बीएसपी ने पहले भी अमेठी और रायबरेली में अपने उम्मीदवार उतारे हैं और इस लोकसभा चुनाव में भी ऐसा करेगी। क्या बीएसपी लोकसभा चुनाव में किसी गठबंधन के साथ चुनावी मैदान में उतरेगी इस पर विश्वनाथ पाल ने कहा कि पार्टी सुप्रीमो मायावती पहले ही ऐलान कर चुकी हैं कि वह अकेले चुनाव लड़ेंगी इसलिए गठबंधन का सवाल ही नहीं उठता।

ये भी पढ़ें : UP Police Paper Leak : पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा, प्रश्न पत्र के लिए लाखों का सौदा

गौरतलब है कि सोनिया गांधी ने हाल ही में खुद को चुनावी राजनीति से अलग कर लिया है। वह राजस्थान से राज्यसभा पहुंची हैं। वहीं राहुल गांधी को लोकसभा चुनाव 2019 में अमेठी से निर्णायक हार का सामना करना पड़ा। फिलहाल वह केरल के वायनाड से सांसद हैं। गांधी परिवार की इन दोनों पारंपरिक सीटों पर कांग्रेस इसी परिवार से उम्मीदवार चाहती है। हालांकि अभी तक कांग्रेस ने यह घोषणा नहीं की है कि अमेठी और रायबरेली से कौन चुनाव लड़ेगा। गौरतलब है कि यूपी में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी मिलकर चुनाव लड़ने की योजना बना रही हैं।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर