UP News: लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने आम लोगों को बड़ी राहत दी है. प्रधानमंत्री मोदी ने नागरिकों को काफी राहत देते हुए पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की कटौती का ऐलान किया है. बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने पीएम मोदी के फैसले की सराहना करते हुए आभार जताया.
उन्होंने लिखा, “माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने नागरिकों को राहत देते हुए पेट्रोल और डीजल की कीमतों में ₹2 प्रति लीटर की कमी करने का फैसला किया है। पीएम मोदी जी के अथक प्रयासों के कारण पिछले दो वर्षों में पेट्रोल की कीमतें ₹15 प्रति लीटर और डीजल की कीमतें ₹17 प्रति लीटर लगभग कम हो गई हैं। मैं इस निर्णय के लिए माननीय पीएम मोदी जी का आभार व्यक्त करता हूं।”
नई दरें आज से लागू..
केंद्र सरकार द्वारा जारी नई कीमतें 15 मार्च से लागू हो गईं. बीजेपी सरकार के इस फैसले को लोकसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है. इससे पहले 21 मई 2022 को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती हुई थी.
बृजभूषण शरण सिंह का टिकट खतरे में..
बृजभूषण शरण सिंह उत्तर प्रदेश की कासगंज सीट से बीजेपी सांसद हैं. वह हाल ही में सुर्खियों में बने हुए हैं. बीजेपी ने उत्तर प्रदेश के लिए 51 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है, लेकिन इस सूची में उनका नाम शामिल नहीं है, जिससे उनका टिकट काटे जाने की अटकलें तेज हो गई हैं.
ये भी पढ़ें..
यूपी सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में मुख्य आरोपी अरुण कुमार सिंह ने किया सरेंडर..
खबरों के मुताबिक, बृजभूषण शरण सिंह पर महिला पहलवानों के आरोपों के बाद बीजेपी उनका टिकट रद्द करने पर विचार कर रही है. हालांकि, ऐसी भी चर्चा है कि इस बार उनकी पत्नी केतकी देवी सिंह या उनके बेटे प्रतीक भूषण को टिकट दिया जा सकता है, वहीं दूसरी ओर बृजभूषण शरण सिंह के समाजवादी पार्टी के संपर्क में होने की भी अटकलें तेज हैं. अपना टिकट खोने का डर.


