Lok Sabha Elections 2024 : चुनाव आयोग आज तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर देश में आगामी आम चुनावों के तारीख की घोषणा करेगा। गौरतलब हो कि आम चुनावों को 6-8 चरणों में कराया जा सकता है। बड़े राज्य या नक्सल प्रभावित राज्यों में चुनाव कई चरणों में कराया जाएगा। मालूम हो कि आगामी लोकसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही देश भर में आदर्श आचार संहिता भी लागू कर दी जाएगी और इसी के साथ राजनीतिक पार्टियों और नेताओं पर कई तरह की पाबंदियां लग जाएंगी।
19 अप्रैल को होगा पहले चरण का मतदान। 26 अप्रैल को होगा दूसरे चरण का मतदान। तीसरे चरण का मतदान 7 मई को होगा। चौथे चरण का मतदान 13 मई को होगा। पांचवें चरण का चुनाव 20 मई को होगा। छठें फेज में 25 मई को मतदान किया जाएगा। सातवें और आखिरी चरण का मतदान 1 जून को होगा।
मुख्य चुनाव आयुक्त ने बोला कि लोकसभा चुनाव की तैयारी दो साल से की जा रही है। देश भर में 10.5 लाख से ज्यादा पोलिंग स्टेशन हैं। देश के हर कोने में पहुंचेगा लोकतंत्र। लोकसभा चुनाव में कुल वोटर्स की संख्या है लगभग 98 करोड़। 85 वर्ष की आयु से अधिक लोगों को घर से ही चुनाव डालने की सुविधा भी दी जाएगी। साथ ही 40 प्रतिशत से अधिक विकलांगता वाले लोग भी घर से चुनाव डालने की सुविधा मिलेगी। लोगों को वोट डालने की सुविधा देने के लिए करेंगे हर संभव कोशिश। मुख्य चुनाव आयुक्त ने सभी लोगों से की वोट डालने की अपील। वेस्ट मैनेजमेंट का भी रखा गया है पूरा ध्यान।
सभी कैंडिडेट्स की जानकारी एप पर मिलेगी जैसे कि उसके खिलाफ कितने मुकदमे हैं और उसकी संपत्ति कितनी है और ऋण कितना है। क्रीमिनल पृष्टभूमि वाले प्रत्याशी को अखबार और टीवी पर तीन बार जानकारी देनी होगी साथ ही पार्टियों को भी बताना होगी कि उन्होंने ऐसे प्रत्याशी को ही टिकट क्यों दिया किसी और को क्यों नहीं। हिंसा को लेकर हम सख्ती से निपटेंगे। डुप्लीकेट वोटिंग को लेकर भी हम पूरी सख्ती से निपटेंगे। धनबल के दुरुपयोग से भी सख्ती से निपटा जाएगा। किसी राज्य में अधिक हिंसा होती है तो किसी राज्य में धन का अनाधिकृत इस्तेमाल किया जाता है। शराब, साड़ी और अन्य सभी तरह की फ्रीबीज़ पर भी पूरी तरह से लगाम लगाया जाएगा।
फेक न्यूज़ और मिसइनफॉर्मेशन पर भी पूरी तरह से लगान लगाई जाएगी और सख्ती से निपटा जाएगा। पॉलिटिकल कैंपेन में पार्टियां को बच्चों को इस्तेमाल बिल्कुल नहीं करना है। कैंपेन के दौरान भाषा की मर्यादा का पूरी तरह से ध्यान रखें। चुनाव वोटर्स के लिए ही होगा और आपसे अपील करतें है कि वोटर्स अब अपना धर्म निभाएं। पार्टियों से अपील है कि वो कैंपेन में मर्यादा का ध्यान रखें। 26 विधान सभाओं में होगा उप-चुनाव जिन्हें लोकसभा चुनाव के साथ ही कराया जाएगा।
13 अप्रैल को आंध्र प्रेदश में होगा चुनाव। अरूणाचल प्रदेश में 19 अप्रैल को होगा चुनाव, सिक्किम में भी होगा 19 अप्रैल को होगा चुनाव।


