राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

UP Politics : निरहुआ ने सपा और अखिलेश पर जमकर बोला हमला, जानिए कैसे जीतेंगे निरहुआ आजमगढ़

by | Mar 17, 2024 | अन्य, अपना यूपी, आपका जिला, ख़बर, टॉपिक, ट्रेंडिंग, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

UP Politics : पिछली बार की तरह इस बार भी दिनेश लाल यादव निरहुआ ने एक गाना तैयार किया है, जिसे उन्होंने एक निजी कार्यक्रम में गुनगुनाया। इसके साथ ही उन्होंने आज़मगढ़ लोकसभा सीट से अखिलेश यादव के चुनाव लड़ने और धर्मेंद्र यादव को मैदान में उतारे जाने का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि विजय लाल यादव बहुत बड़ा नाम हैं वे हमारे गुरु हैं। समाजवादी पार्टी के पास (UP Politics) और कोई यादव था ही नहीं इसलिए उन्हें लगा कि अगर पूर्वांचल में किसी यादव को उतारना है तो विजय लाल यादव को उतारा जाए। विजय लाल यादव हमारे बड़े भाई हैं हमारे गुरु हैं।

ये भी देखें : Loksabha Chunav: क्या मोहन यादव बिगाड़ेंगे अखिलेश यादव का खेल?

उन्होंने कहा है कि यह एक धर्म युद्ध है अगर धर्म युद्ध में द्रोणाचार्य भी सामने आएं तो भी हमें लड़ना होगा अगर कृपाचार्य या भीष्म पितामह भी सामने आएं तो भी हमें लड़ना होगा। हमने अपने गुरु विजय लाल यादव से सीखा है कि धर्म युद्ध में पीछे नहीं हटना चाहिए। धर्मेंद्र यादव को उम्मीदवार बनाए जाने और उनके सामने आने वाली चुनौतियों के सवाल पर निरहुआ ने कहा कि हमें लगा कि वह इतना सोच-विचार कर रहे हैं तो अच्छा फैसला लेंगे। लेकिन मुझे लगता है कि अगर समाजवादी पार्टी को आज़मगढ़ में किसी यादव को ही लड़ना था तो आज़मगढ़ और पूर्वांचल में बहुत सारे यादव हैं।

ये भी पढ़ें : Lok Sabha Election 2024 : BRS को तेलंगाना में लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा झटका, रंजीत रेड्डी ने दिया पार्टी से इस्तीफा

लेकिन उन्हें अपने परिवार के बाहर कोई यादव नज़र नहीं आता। 2022 में जनता ने उन्हें जवाब दिया। अखिलेश यहां से नहीं लड़ रहे हैं ये उनका सही फैसला है। क्योंकि अगर वह लड़े और जीते तो फिर सीट खाली छोड़कर चले जाते। जिससे फिर से उपचुनाव होता। पिछले चुनाव में निरहुआ ने अखिलेश पर धर्मेंद्र यादव का करियर खत्म करने का आरोप लगाया था। इस सवाल पर उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र कहीं से भी चुनाव लड़ सकते हैं और जीत सकते हैं तो उन्हें यहां क्यों भेजा जा रहा है? जहां तक बात गुड्डु जमाली के सपा में शामिल होने की है तो एक के आने या जाने से कोई फर्क नहीं पड़ता।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर