Lok Sabha Elections 2024 : 2024 के लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। इस सियासी रणभूमि में राजनीतिक दलों ने अपने योद्धा मैदान में उतारने शुरू कर दिए हैं। भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के बाद अब बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने भी अपने लोकसभा उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। यह सूची बहुजन समाज पार्टी के संयोजक की ओर से जारी की गई है।
कुल 14 उम्मीदवार
बसपा के 14 उम्मीदवारों के नाम सामने आ चुके हैं। बसपा ने कानपुर, मेरठ, अकबरपुर, बागपत, पीलीभीत, मुरादाबाद, कन्नौज, अमरोहा, आगरा, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, उन्नाव और अयोध्या लोकसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है। सबसे आश्चर्यजनक पहलू यह है कि इन 14 लोकसभा सीटों में से बसपा ने केवल 1 दलित उम्मीदवार को मैदान में उतारा है। बसपा द्वारा घोषित 14 उम्मीदवारों में से केवल एक दलित उम्मीदवार है।
ये भी देखें : Delhi Scam : लोकसभा चुनाव से पहले CM केजरीवाल को होगी जेल ? | CM Arvind Kejriwal
4 ब्राह्मण चेहरे
इसके साथ ही पार्टी ने ब्राह्मण और मुस्लिम उम्मीदवारों को भी टिकट दिया है। बसपा की ओर से घोषित सूची में 4 ब्राह्मण उम्मीदवारों के भी नाम हैं। इसके अलावा सूची में 5 मुस्लिम उम्मीदवारों के नाम भी शामिल हैं। बीएसपी की शुरुआती लिस्ट देखकर लग रहा है कि पार्टी इस बार मुस्लिम और ब्राह्मण नेताओं पर बड़ा दांव लगा रही है।
जाट, गुर्जर, ओबीसी और क्षत्रिय भी
गौरतलब है कि जिन 14 उम्मीदवारों के नाम (Lok Sabha Elections 2024) की घोषणा की गई है, उनमें जाट, गुर्जर, ओबीसी और क्षत्रिय समुदाय का भी प्रतिनिधित्व है। पार्टी ने उन्हें टिकट भी दे दिया है। बसपा ने कानपुर से कुलदीप भदौरिया, मेरठ से देवव्रत त्यागी, बागपत से प्रवीण बसेला, अकबरपुर से राजेश त्रिवेदी, पीलीभीत से अनीश अहमद खान, मुरादाबाद से इरफान सैफी को उम्मीदवार बनाया है।
ये भी पढ़ें : Elvish Yadav : एल्विश यादव ने कबूला सच, जानिए गिरफ्तारी के बाद बिग बॉस फेम ने क्या कहा
अयोध्या से चौंकाने वाला नाम
कन्नौज से अकील अहमद पट्टा, अमरोहा से डॉ. मुजाहिद हुसैन, आगरा से पूजा अमरोही, सहारनपुर से माजिद अली, मुजफ्फरनगर से दारा सिंह प्रजापति, बिजनौर से चौधरी विजेंद्र सिंह, अयोध्या से सचिदानंद पांडे उर्फ सचिन और उन्नाव से अशोक पांडे को अपना उम्मीदवार बनाया गया है।


