Lok Sabha Elections 2024 : लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) से पहले बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को बड़ा झटका लगा है। बसपा सांसद संगीता आजाद सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गईं। संगीता आज़ाद वर्तमान में बसपा से रायबरेली के लालगंज लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं। सांसद संगीता आजाद ने दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में बीजेपी की सदस्यता ले ली है।
उनके साथ उनके पति पूर्व विधायक आजाद अरिमर्दन भी बीजेपी में शामिल हो गए हैं। इस दौरान उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी मौजूद रहे। संगीता आजाद के बीजेपी में शामिल होने पर बीजेपी महासचिव विनोद तावड़े ने कहा कि संगीता आजाद आज खुद को सही मायने में आजाद समझेंगी। वह अब पीएम मोदी के नेतृत्व में काम करने आयी हैं।
ये भी देखें : Delhi Scam : लोकसभा चुनाव से पहले CM केजरीवाल को होगी जेल ? | CM Arvind Kejriwal
इस बीच सुप्रीम कोर्ट की वकील सीमा कुशवाहा भी बीजेपी में शामिल हो गई हैं। निर्भया केस में निर्भया की मां की वकील के तौर पर सीमा कुशवाहा ने सालों तक सुप्रीम कोर्ट में केस लड़ा था। पार्टी में शामिल होने के बाद बीएसपी सांसद संगीता आजाद, पार्टी नेता आजाद अरिमर्दन और सुप्रीम कोर्ट की वकील सीमा समृद्धि (कुशवाहा) ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की।
ये भी पढ़ें : Elvish Yadav : एल्विश यादव ने कबूला सच, जानिए गिरफ्तारी के बाद बिग बॉस फेम ने क्या कहा


