राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Bareilly Riots : हाई कोर्ट ने नहीं दी मौलाना तौकीर रजा को राहत, जानिए क्या है पूरा मामला

by | Mar 19, 2024 | अन्य, अपना यूपी, आपका जिला, क्राइम, ख़बर, टॉपिक, ट्रेंडिंग, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

Bareilly Riots : बरेली दंगे के मुख्य आरोपी मौलाना तौकीर रजा को हाईकोर्ट से तत्काल राहत नहीं मिली है। तौकीर रजा की याचिका पर आज (19 मार्च) मंगलवार को इलाहाबाद हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई पूरी होने के बाद हाई कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया। मौलाना तौकीर रजा ने बरेली कोर्ट से जारी गैर जमानती वारंट के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। आज की सुनवाई में तौकीर रज़ा और उत्तर प्रदेश सरकार का प्रतिनिधित्व करने वाले वकीलों दोनों ने अपनी दलीलें पेश कीं।

ये भी पढ़ें : Bihar News : पूर्व केंद्रीय मंत्री अली अशरफ फातमी ने दिया इस्तीफा, जानिए किस पार्टी में हुई वापसी

न्यायमूर्ति आर.एम.एन. मिश्रा की एकलपीठ ने मामले की सुनवाई की। 2010 में बरेली दंगा मामले में बरेली कोर्ट ने मौलाना तौकीर रजा को दोषी पाया था। दोषी पाए जाने के बाद मौलाना तौकीर रजा को कोर्ट में सरेंडर करना था. कोर्ट में पेश न होने पर उनके खिलाफ दो बार गैर जमानती वारंट जारी हो चुका है। कोर्ट ने बरेली पुलिस को मौलाना तौकीर रजा को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने का भी आदेश दिया है। बरेली कोर्ट ने मौलाना तौकीर रजा को दंगों का मास्टरमाइंड करार दिया था। मौलाना तौकीर रज़ा इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल के प्रमुख हैं।

बरेली दंगे (Bareilly Riots) के मुख्य आरोपी तौकीर रजा के मामले में एक-दो दिन में फैसला आने की उम्मीद है। फैसला आने तक कोर्ट ने मौलाना को अंतरिम राहत नहीं दी है। इससे पहले कोर्ट ने 14 मार्च को तौकीर रजा को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने का आदेश जारी किया था। इसके बाद पुलिस ने सोमवार को तौकीर रजा के आवास पर छापेमारी की। गौरतलब है कि तौकीर के भड़काऊ बयान के बाद बरेली में दंगे शुरू हो गए थे। सुरक्षा के लिए तैनात पुलिस कर्मियों पर हमला कर तौकीर फरार हो गया। फैसला सुनाने वाले एडीजे प्रथम फास्ट ट्रैक रवि कुमार दिवाकर ने तौकीर रजा की गिरफ्तारी का आदेश दिया था।

ये भी देखें : Gujarat University : गुजरात में नमाज को लेकर हुआ बवाल, ओवैसी ने किस पर लगाया आरोप ?

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर