राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Lok Sabha Elections 2024 : बसपा का ये उम्मीदवार बढ़ाएगा सपा और भाजपा की टेंशन

by | Mar 19, 2024 | अन्य, अपना यूपी, आपका जिला, ख़बर, टॉपिक, ट्रेंडिंग, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

Lok Sabha Elections 2024 : उत्तर प्रदेश की जालौन लोकसभा सीट के लिए बहुजन समाज पार्टी ने अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है. बसपा ने जालौन सुरक्षित सीट से इंजीनियर सुरेश चंद्र गौतम को उम्मीदवार बनाया है.

यह घोषणा बुन्देलखण्ड जोन समन्वयक के जिला स्तरीय सम्मेलन में की गई. गौतम 2022 में बिजली विभाग से मुख्य अभियंता के पद से सेवानिवृत्त हुए. सेवानिवृत्ति के बाद, बीएसपी ने उन्हें झांसी-चित्रकूट मंडल के प्रमुख के रूप में नियुक्त किया.

ये भी देखें : Gujarat University : गुजरात में नमाज को लेकर हुआ बवाल, ओवैसी ने किस पर लगाया आरोप ?

यह घोषणा उरई के रघुवीर धाम में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन (Lok Sabha Elections 2024) के दौरान की गई. बसपा ने इससे पहले जालौन लोकसभा सीट सिर्फ एक बार जीती है. 1999 के चुनाव में बृज लाल खाबरी ने बसपा के टिकट पर जीत हासिल कर पार्टी का झंडा बुलंद किया.

तब से यह सीट बीजेपी, उसके बाद एसपी और फिर बीजेपी ही जीतती रही है.विधानसभावार परिदृश्य देखें तो इस सीट पर बीजेपी की पकड़ मजबूत नजर आ रही है. जालौन लोकसभा क्षेत्र में पांच विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं – भोगनीपुर, माधोगढ़, कालपी, उरई और गरौठा. 2022 के चुनाव में केवल कालपी सीट पर सपा के विनोद चतुर्वेदी जीते.

इसके अलावा बाकी चार सीटों पर बीजेपी ने जीत हासिल की. भोगनीपुर कानपुर देहात जिले में है, जबकि गरौठा झाँसी में है. अन्य तीन सीटें जालौन जिले में हैं. जालौन लोकसभा क्षेत्र से सपा-कांग्रेस गठबंधन ने नारायण दास अहिरवार को उम्मीदवार बनाया है, जबकि बीजेपी ने भानु प्रताप वर्मा को अपना उम्मीदवार बनाया है.

ये भी पढ़ें : Bihar News : पूर्व केंद्रीय मंत्री अली अशरफ फातमी ने दिया इस्तीफा, जानिए किस पार्टी में हुई वापसी

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर