PM Modi Rally : लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 मार्च को उत्तर प्रदेश के मेरठ में रैली करेंगे। इस रैली (PM Modi Rally) में राष्ट्रीय लोकदल के नेता जयंत चौधरी भी मौजूद रहेंगे। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में शामिल होने के बाद राष्ट्रीय लोकदल प्रमुख पहली बार पीएम मोदी के साथ एक मंच पर नजर आएंगे।
बता दें कि एनडीए में शामिल होने के बाद राष्ट्रीय लोकदल को दो लोकसभा सीटें-बागपत और बिजनौर दी गई हैं। इसके अलावा एक विधान परिषद सीट भी बीजेपी ने आरएलडी को दी है। इस बीच एनडीए में शामिल होने के बाद जयंत चौधरी मेरठ में पीएम मोदी के साथ नजर आएंगे। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह को ‘भारत रत्न’ देने की घोषणा के बाद जयंत ने ‘एक्स’ पर ‘वोन हार्ट्स’ पोस्ट किया था।
ये भी देखें : Holi 2024 : “मोदी जी खोया हैं, योगी जी ड्राई फ्रूट हैं” लखनऊ के गजब होली..
पीएम के इस ऐलान के तुरंत बाद जयंत ने विपक्षी दलों के गठबंधन इंडी एलायंस को छोड़ दिया और एनडीए में शामिल हो गए थे। पिछले लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने 80 में से 62 सीटें जीती थीं, जबकि उसकी सहयोगी पार्टी ने दो सीटों पर जीत हासिल की थी। 2019 का लोकसभा चुनाव एसपी और बीएसपी ने मिलकर लड़ा था। एसपी-बीएसपी ने 15 सीटें जीतीं थी।
2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को सिर्फ एक सीट से संतोष करना पड़ा था। 2024 के लोकसभा चुनाव में बीएसपी ने अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। इसके साथ ही सपा और कांग्रेस एक साथ चुनावी मैदान में उतर रहे हैं। सपा ने कांग्रेस को 17 सीटें दी हैं। बता दें कि देश में सात चरणों में लोकसभा चुनाव होंगे और 4 जून को मतगणना होगी यानी नतीजे सामने आ जाएंगे। पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को होगा।
ये भी पढ़ें : Holi Bhai Dooj 2024 : कब है होली भाई दूज? जानिए तिलक और पूजा अनुष्ठान करने का शुभ समय


