राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Pilibhit : जितिन प्रसाद ने भरा पीलीभीत से नामांकन, जानिए क्या बोले उनके समर्थक

by | Mar 27, 2024 | अन्य, अपना यूपी, आपका जिला, ख़बर, टॉपिक, ट्रेंडिंग, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

Pilibhit : बीजेपी ने पीलीभीत सीट से वरुण गांधी का टिकट काट दिया है। वरुण की जगह पार्टी ने जितिन प्रसाद को उम्मीदवार बनाया है। बीजेपी से टिकट नहीं मिलने के बाद वरुण गांधी ने पीलीभीत का मैदान छोड़ दिया है, ये बात नामांकन खत्म होते ही साफ हो गई। इस बीच आज धूमधाम से जितिन प्रसाद ने पीलीभीत (Pilibhit) में अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी और मंत्री स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद रहे। नामांकन के बाद हुई जनसभा में किसी भी नेता ने वरुण गांधी का नाम नहीं लिया। जितिन प्रसाद ने कहा कि यह पार्टी और संगठन का चुनाव है और इसका मकसद प्रधानमंत्री के हाथों को मजबूत करना है।

हालांकि उन्होंने वरुण गांधी की स्थिति पर टिप्पणी करने से परहेज किया। नामांकन के बाद अपनी पहली चुनावी रैली में जितिन प्रसाद ने कहा कि उनका पीलीभीत से पीढ़ियों का रिश्ता है और वह प्रधानमंत्री मोदी के हर गांव के हर दरवाजे पर दस्तक देने का संदेश लेकर जा रहे हैं। नामांकन के दौरान जितिन प्रसाद के समर्थकों में गजब का उत्साह नजर आया। कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए जितिन प्रसाद के कई समर्थकों ने कहा जहां जितिन वहां हम हैं। कुछ लोगों ने कहा कि अगर वरुण गांधी को टिकट नहीं मिला तो कोई बात नहीं उनके लिए वरुण गांधी नहीं बल्कि मोदी और कमल महत्वपूर्ण हैं।

ये भी देखें : सुप्रिया श्रीनेत के ‘पोस्ट’ पर बवाल, कंगना की आपत्ति के बाद अब कांग्रेस नेता ने दी सफाई

प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने कहा कि पार्टी नेतृत्व को सबकी चिंता है और पार्टी में वरुण गांधी के बारे में भी कुछ सोचा गया होगा। गौरतलब है कि पीलीभीत को यूपी का पंजाब भी कहा जाता है क्योंकि बंटवारे के बाद पाकिस्तान से आए सिख यहां बस गए थे। जातिगत आंकड़ों पर नजर डालें तो करीब 5 लाख मुस्लिम, 3 से 4 लाख लोध किसान और करीब 2 लाख कुर्मी वोटर हैं। फिलहाल पीलीभीत में त्रिकोणीय मुकाबला है। बीजेपी से जितिन प्रसाद, समाजवादी पार्टी से भगवती शरण गंगवार और बीएसपी से फूल बाबू चुनावी मैदान में हैं। पीलीभीत लोकसभा क्षेत्र की आबादी करीब 25 लाख है, जिसमें 18 लाख से ज्यादा मतदाता हैं।

ये भी पढ़ें : Arvind Kejriwal : सुनीता केजरीवाल आज कर सकती हैं बड़ा एलान, कुछ ही देर में होगी प्रेस कांफ्रेंस

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर